अक्षय कुमार का 6 साल पुराना 'बम भोले' का गाना, महाकाल के भक्त का रौद्र रूप कर देगा हैरान, वायरस की आवाज, उलुमनाती का म्यूजिक

छह साल पहले ये फिल्म डायरेक्टर ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार का एक बोल बम गीत था जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि ये गाना उनकी पूरी फिल्मोग्राफी पर भारी है. आपने देखा क्या?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार को बोल बम का गाना, जो 6 साल बाद भी नहीं हुआ पुराना
YouTube
नई दिल्ली:

सावन का महीना है. कांवड़ यात्रा चल रही है. इस सब के बीच हर ओर बोल बम की गूंज है. ऐसे में बोल बम गीत भी काफी सुने जा रहे हैं. ऐसा ही करीब छह साल पहले रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का गाना 'बम भोले' आज भी फैन्स के दिलों पर राज कर रहा है. यूट्यूब पर 57 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका यह ट्रैक महाकाल के भक्त के रौद्र और भक्तिमय रूप को इतने शानदार तरीके से पेश करता है कि अक्षय कुमार के पूरे करियर के कई बड़े गाने भी इसके आगे फीके पड़ जाते हैं. वायरस की आवाज में गाया और उल्लुमनाती द्वारा कंपोज तथा लिखा गया यह गाना सिर्फ डांस नंबर नहीं, बल्कि भक्ति और एनर्जी का अनोखा संगम है.

कब आई थी ये फिल्म, अक्षय कुमार ने कैसे जीता दिल

लक्ष्मी 2020 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया. यह उनकी तमिल हिट फिल्म कांचना (2011) की हिंदी रीमेक है. फिल्म में अक्षय कुमार आसिफ के किरदार में हैं, जो मुस्लिम युवक है और अपनी हिंदू पत्नी रश्मि (कियारा आडवाणी) के साथ ससुराल जाता है. वहां वह एक ट्रांसजेंडर आत्मा लक्ष्मी के कब्जे में आ जाता है, जो बदला लेने निकली है. फिल्म में शरद केलकर, अश्विनी कालसेकर और अन्य कलाकार भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में बोल बम की गूंज के बीच आया 'सरकार के आदेश बा' सावन गीत, इसे सुनकर सावन के महीने में शिव भक्त करेंगे जमकर शोर

ओटीटी पर रिलीज हुई थी लक्ष्मी

कोविड 19 महामारी की वजह से फिल्म थिएटरों में नहीं आ सकी. फिल्म को मई 2020 में रिलीज होना था, लेकिन 9 नवंबर 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (अब जियोहॉटस्टार) पर डिजिटल प्रीमियर हुआ. यह बड़ी बजट वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई. फॉक्स स्टार स्टूडियोज, केप ऑफ गुड फिल्म्स, शबीना एंटरटेनमेंट और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया गया. डिजिटल राइट्स करीब 120-125 करोड़ में बिके थे. ओटीटी पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े और ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की. 

Advertisement

अक्षय कुमार का बोल बम गीत

अक्षय कुमार का बोल बम गीत 'बम भोले' है कमाल

'बम भोले' गाने में अक्षय कुमार साड़ी में महाकाल के भक्त के रूप में हैं. उनकी एनर्जी, डांस स्टेप और रौद्र रूप दर्शकों को दंग कर देता है. गाने के बोल 'अकाल मृत्यु मरता, काम करता जो चंडाल का, काल उसका क्या बिगाड़े, भक्त जो महाकाल का' भक्ति का संदेश देता है. कई लोग इसे अक्षय के करियर का सबसे पावरफुल डेवोशनल ट्रैक मानते हैं.

अक्षय कुमार की 2026 में कई फिल्में आने वाली हैं. प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला रिलीज हो चुकी है. वेलकम टू द जंगल भी आ चुकी है. सितंबर में हैवान में वे विलेन का किरदार निभा रहे हैं. दिसंबर में अनीस बज़मी की फैमिली कॉमेडी में भी नजर आएंगे. अक्षय कुमार को ऐसे ही खिलाड़ियों का खिलाड़ी नहीं कहा जाता. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावे के बाद 'बाबरी' पर टकराव? केशव प्रसाद मौर्य के बयान से घमासान!
Topics mentioned in this article
Bam Bholle Song
Akshay Kumar
Bol Bam Song 2026
Entertainment