लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 7 फुट ऊंचे स्टेज से गिरी सिंगर, गाते-गाते बिगड़ा बैलेंस और यूं हुआ हादसा, देखें वीडियो

चीनी सिंगर के स्टेज से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोग सिंगर के जज्बे और हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गाते गाते लाइव कॉन्सर्ट में स्टेज से गिरी सिंगर
Social Media
नई दिल्ली:

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कभी कभी कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जो कि कलाकारों के लिए बहुत ही चैलेंजिंग हो जाते हैं. कभी ऑडियंस की तरफ से कुछ ऐसा हो जाता है तो कभी कलाकार परफॉर्मेंस के दौरान अपनी ही धुन में कुछ ऐसे खो जाते हैं कि एक्सिडेंट का शिकार हो जाते हैं. हाल में चीन की एक सिंगर के साथ ऐसा ही हुआ. वह छोटे मोटे नहीं सात फुट ऊंचे रैम्प से सीधे जमीन पर आ गिरीं. 

हम बात कर रहे हैं चीनी सिंगर सिंगर Jane Zhang की. Jane का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी विल पावर और  डेडिकेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं क्योंकि अगर आम सिचुएशन कोई सात फुट की ऊंचाई से गिरे तो नॉर्मल होने में कम से कम 15 से 20 मिनट तो लेगा ही लेकिन Jane महज 20 सेकेंड के अंदर अपने पैरों पर खड़ी थीं और स्टेज पर थीं. वीडियो में आप देखेंगे कि Jane गा रही थीं कि अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गईं. उनके गिरते ही पूरी टीम उन्हें सम्भालने के लिए पहुंची.

Jane की हिम्मत देखिए कि गिरने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. उनकी टीम ने उन्हें सम्भाला, देखा कि वह ठीक हैं या नहीं लेकिन Jane का ध्यान अपनी परफॉर्मेंस पर ही था. उन्होंने तुरंत ही टीम को साइड होने को कहा और गाना शुरू कर दिया. जेन को दोबारा गाते देख ऑडियंस में भी एक गजब की एक्साइटमेंट थी और सभी Jane को चीयर कर रहे थे. ऐसा नहीं था कि वह घायल नहीं हुई थीं. उन्हें हल्की खरोचें आई थीं. कुछ चोटों के बारे में भी बताया गया. दर्द तो यकीनन हो ही रहा होगा लेकिन Jane ने अपनी तकलीफ से ज्यादा अहमियत उस वक्त अपने फैन्स और उनके प्यार को दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की शादी की अनदेखी तस्वीरें, 27 साल पहले इस सादगी से दुल्हन बनी थीं धकधक गर्ल

Featured Video Of The Day
Gautam Adani: युवाओं के विकास और मदद की पहल, राजचंद्र आश्रम पहुंचे गौतम अदाणी | Breaking News
Topics mentioned in this article
Jane Zhang
Jane Zhang Songs
Hindi News
Trending
Ndtv Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं