सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट! 4 साल बाद खुलेगा हत्या का राज, पोस्ट ने मचाया हंगामा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई 2026 को 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन उनकी हत्या का मामला अब भी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है. इस केस का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब तक फरार है. इसी बीच अब एक ऐसा पोस्ट सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिद्धू मूसेवाला के अकाउंट से किया गया पोस्ट हुआ वायरल

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई 2026 को 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन उनकी हत्या का मामला अब भी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है. इस केस का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब तक फरार है. इसी बीच अब एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसने फैंस और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सिंगर के आधिकारिक अकाउंट से जारी इस पोस्ट को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही हत्या से जुड़े कुछ बड़े और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं.

‘Eyes On Me' पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में  सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल अकाउंट से ‘Eyes On Me' नाम का एक पोस्टर शेयर किया गया है. इसमें 25 मार्च 2021 की कुछ घटनाओं को समय के हिसाब से दिखाया गया है. पोस्टर में सिंगर के घर से निकलने से लेकर वापस लौटने तक का पूरा टाइमलाइन दिया गया है. इसके साथ ही उनकी हवेली में लगे कैमरों की संख्या, उनके साथ रहने वाले गनमैन और दोस्तों का भी जिक्र किया गया है. इस पोस्टर ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह जानकारी अब क्यों सामने लाई जा रही है.

क्या सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक?

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस का मानना है कि यह हत्या से पहले की कुछ अहम गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि इसमें सुरक्षा व्यवस्था की संभावित चूक को दिखाने की कोशिश की गई है. गौरतलब है कि हत्या से पहले पंजाब सरकार ने सिंगर की सुरक्षा कम कर दी थी. उनके साथ तैनात 4 कमांडो में से 2 को हटा दिया गया था, जिसके बाद इस फैसले पर काफी सवाल उठे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 9: एक हफ्ते में धुरंधर 2 1000 करोड़ पार, दंगल और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

अब इस पोस्ट के बाद एक बार फिर  सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है. वहीं, इस केस में कुछ आरोपियों को जमानत मिलने और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War में ईरान के स्टैंड पर क्या बोल गए Ramdev? | Syed Suhail | Sucherita Kukreti | NDTV