श्रद्धा कपूर का पजामा में माइकल जैक्सन डांस वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने बनाया वीडियो

श्रद्धा कपूर ने पजामे में माइकल जैक्सन के 'Bad' पर किया जोरदार डांस, कैमरे के पीछे राहुल मोदी हंसते दिखे. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रद्धा कपूर ने डांस वीडियो शेयर किया, कैमरे के पीछे से राहुल मोदी भी हंस पड़े
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेसेस में शामिल श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस फोटोशूट नहीं, बल्कि उनका बेहद मजेदार डांस वीडियो है. श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. वीडियो में वो माइकल जैक्सन के गाने पर अजीब लेकिन बेहद क्यूट डांस करती नजर आ रही हैं. मजेदार बात ये रही कि कैमरे के पीछे मौजूद शख्स ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. फैंस का दावा है कि वीडियो शूट करने वाले कोई और नहीं बल्कि राहुल मोदी हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा फिर तेज हो गई.

श्रद्धा कपूर का फनी डांस हुआ वायरल

श्रद्धा कपूर ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो घर के अंदर बेहद कैजुअल अंदाज में नजर आईं. ढीले-ढाले पजामे और बिना किसी ग्लैमरस तैयारी के श्रद्धा ने ऐसा डांस किया कि फैंस उनकी सादगी पर फिदा हो गए. उनके एक्सप्रेशंस और बेफिक्र अंदाज ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया.

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- 24 साल की मां को रिप्रेजेंट नहीं कर सकती

Advertisement

कैमरे के पीछे राहुल मोदी

वीडियो में एक लड़के की आवाज सुनाई देती है, जो श्रद्धा से कहता है, 'दो ना.' इसके बाद श्रद्धा और भी ज्यादा मजेदार तरीके से डांस करने लगती हैं. फैंस का कहना है कि ये आवाज राहुल मोदी की है. वीडियो खत्म होते-होते दोनों की हंसी साफ सुनाई देती है, जिसने लोगों को फिर से इनके रिश्ते पर बात करने का मौका दे दिया.

कैप्शन ने बढ़ाई हलचल

श्रद्धा कपूर ने वीडियो के साथ लिखा, ' कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए'. बस इसी लाइन ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि राहुल मोदी के साथ श्रद्धा सबसे ज्यादा खुश नजर आती हैं.

Advertisement

 फैंस बोले- माइकल जैक्सन इज बैक

फैंस ने श्रद्धा कपूर के इस मजेदार वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया. किसी ने उनके डांस को 'कमर तोड़ परफॉर्मेंस' बताया तो किसी ने लिखा कि वो इस रील को बार-बार देख रहे हैं. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'माइकल जैक्सन इज बैक.' इन फनी रिएक्शन्स ने वीडियो को और ज्यादा वायरल बना दिया.श्रद्धा और राहुल मोदी की बॉन्डिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमें कपल डांस देखना है.' वहीं एक्टर शार्दुल पंडित ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भी प्यार हो जाएगा.'

लंबे समय से डेटिंग की खबरें

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का नाम पिछले काफी समय से साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियोज चर्चा में बने रहते हैं.

कौन हैं राहुल मोदी

राहुल मोदी फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने डायरेक्टर लव रंजन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है. ‘प्यार का पंचनामा 2', ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' और ‘तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों से उनका नाम जुड़ा रहा है. कहा जाता है कि इसी दौरान श्रद्धा और राहुल के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

ये भी पढ़ें- 17 बार भगवान कृष्ण बने ये सुपरस्टार, भगवान मानकर फैंस छूने लगते थे पैर, इस राज्य के रहे मुख्यमंत्री

Advertisement
Featured Video Of The Day
ठाणे : डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद पर घिरा अस्पताल, बाहर जारी प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
Shraddha Kapoor
Bollywood