'उम्र बढ़ रही है, कब तक मटकोगी?', शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और डांसिंग का जलवा तो सब जानते हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेशनल डांस डे पर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई. उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को एकदम करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उम्र पर सवाल करने वालों को शिल्पा शेट्टी का करारा जवाब

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और डांसिंग का जलवा तो सब जानते हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेशनल डांस डे पर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई. उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को एकदम करारा जवाब दिया है. उनके इस अंदाज में वही पुराना कॉन्फिडेंस और बेफिक्री नजर आई, जिसके लिए वह जानी जाती हैं. वीडियो सामने आते ही फैंस ने भी इसे हाथों-हाथ लिया और जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. दिलचस्प बात यह है कि इस बार उन्होंने सिर्फ डांस ही नहीं किया, बल्कि अपने ही अंदाज में  उम्र को लेकर सवाल उठाने वालों के ठेंगा भी दिखा दिया है.

मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं

वीडियो में एक सवाल फ्लैश होता है. 'उम्र बढ़ रही है, कब तक ऐसे मटकती रहोगी?' इसके जवाब में शिल्पा ने झूमते हुए जो कहा, वो उनके कॉन्फिडेंस को दिखाता है. एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया कि मटकूंगी, जब तक मन करेगा तब तक मटकूंगी, हर दिन को डांस डे की तरह जियो.   वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. उन्होंने सबको अपने अंदाज में जीने की सलाह दी है.

शमिता और भूमि पेडनेकर ने हौसला बढ़ाया

उनके इस बेफिक्र और कॉन्फिडेंट अंदाज को देखकर फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए. उनकी बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट में सो क्यूट लिखा है. वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी भेजकर अपना प्यार जताया है.

Advertisement

गजब की डांसर हैं शिल्पा

शिल्पा को सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर के तौर पर देखा जाता है. सुपर डांसर जैसे रियलिटी शो में जज बनकर उन्होंने न सिर्फ डांस को सराहा है, बल्कि कंटेस्टेंट्स को गाइड भी किया है. उनके ग्रेसफुल मूव्स आज भी बॉलीवुड में मिसाल माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट से लेकर दीया मिर्जा तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के बाद की शादी, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Advertisement

शिल्पा शेट्टी का यह बिंदास अंदाज साबित करता है कि उम्र वाकई सिर्फ एक नंबर है. वे न केवल फिटनेस के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने काम और पैशन को लेकर हमेशा जोश से भरी रहती हैं. जल्द ही वे फिल्म केडी: द डेविल में दिखने वाली हैं. इसमें संजय दत्त भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरी वाली तिजोरी? आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Shilpa Shetty
Shilpa Shetty News
Shilpa Shetty Video
Shilpa Shetty Age
Shilpa Shetty Latest