विदाई का वो गाना जिसे गाते हुए नुसरत फतेह अली खान लगे रोने, नदीम की जिद पर गाया, शिल्पा शेट्टी का दर्द, शादी की प्लेलिस्ट में 26 साल से नंबर 1

Dulhe Ka Seha Suhana Lagta Hai Song: 26 साल से हर शादी का पसंदीदा गाना बना हुआ है, जो दुल्हन की विदाई का दर्द और शादी की खुशी दोनों को खूबसूरती से दिखाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dulhe Ka Seha Suhana Lagta Hai Song: शिल्पा शेट्टी का वो विदाई सॉन्ग, जिसे गाते हुए नुसरत फतेह अली खान लगे थे रोने

कुछ गाने ऐसे होते हैं जो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. ऐसे ही एक गाना है जो हर शादी में जरूर बजता है. इस गाने में दुल्हन के दिल का दर्द भी झलकता है तो शादी का उत्साह और खुशी भी. शादी के हर कैसेट में इस गाने का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. गाना शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है और आवाज उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने दी है. ये सदाबहार सॉन्ग 26 साल से शादियों की प्लेलिस्ट में नंबर एक पर बना हुआ है. इस गाने के बिना हर शादी अधूरी लगती है.

कौन सा है वो गाना?

साल 2000 में रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म 'धड़कन' (2000) का वो गाना है, 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है'. इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण की पॉपुलर जोड़ी ने दिया था. खबरों के मुताबिक गाने के बोल इतने भावुक करने वाले थे कि इसे सुनते ही उस्ताद नुसरत फतेह अली खान रो पड़े थे. वह इस गाने को गाने के लिए भी तैयार नहीं हो रहे थे.

गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान नुसरत फतेह अली खान भावुक हो गए थे और रिपोर्ट्स के अनुसार एक लाइन को गाते हुए काफी रोए थे. लेकिन नदीम के रिक्वेस्ट पर उन्होंने इस गाने को गाया. संगीतकार नदीम इस धुन को केवल नुसरत फतेह अली खान की आवाज में ही रिकॉर्ड करना चाहते थे.

यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

रिलीज के बाद से यह गाना विदाई और शादी के अवसरों पर सबसे ज्यादा बजाए जाने वाले गानों में शामिल हो गया. यूट्यूब पर इसे 385 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. करोड़ों दिलों को भावनाओं से भर देने वाला ये गीत फिल्म धड़कन में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की शादी पर फिल्माया गया है. गाने के बोल में गहरे अर्थ छिपे हुए हैं. गाने की एक लाइन ‘पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते, अब तो हर अपना बेगाना लगता है' हर दुल्हन के दिल का हाल कहती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 50 साल पुरानी फिल्म का वो गाना, जिसपर बना 644 एपिसोड का आइकॉनिक सीरियल, किशोर कुमार के बेटे की आवाज ने कर दिया अमर

Featured Video Of The Day
चीनी की 'कालाबाजारी' करने वालों को नहीं बख्शेंगे योगी! होगा तगड़ा एक्शन!
Topics mentioned in this article
Shilpa Shetty
Nusrat Fateh Ali Khan
Entertainment
Bollywood