Shikhar Dhawan Son Zorawar Dhawan 10 Photos : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है. शादी के बाद दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने उन्हें एक्स वाइफ के मामले में बड़ी राहत भी दी है. शिखर एक खुशमिजाज इंसान हैं, इसमें कोई शक नहीं हैं. वह अक्सर अपनी कमाल की कॉमेडी रील से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं. पूर्व क्रिकेटर ने अपनी नई पत्नी सोफी संग शादी से पहले कई मजेदार रील भी शेयर की थी. पहली शादी से उनका एक बेटा भी है, जो दिखने में बिल्कुल उनके जैसा है.
शिखर ने साल साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी और साल 2014 में उन्हें एक बेटा हुआ था. शिखर के बेटे का नाम जोरावर धवन है, जो कि दिखने में अपने पिता जैसा है.
पत्नी से तलाक के बाद शिखर को अपने बेटे से दूर होना पड़ा. आयशा को बेटे की कस्टडी मिली और जोरावर ऑस्ट्रेलिया में अपनी मां के साथ रहता है. हालांकि शिखर वीडियो कॉलिंग पर उससे बात करते हैं.
जोरावर अभी 11 साल के हैं और अपनी प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाले हैं. शिखर अपने बेटे को लेकर कई बार बोल चुके हैं. कई वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें वह बेटे संग मस्ती करते नजर आते हैं.
शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते रहते हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी यादों को अकसर साझा करते रहते हैं और बेटे को खूब मिस करते हैं.
पत्नी से तलाक के बाद शिखर को कोर्ट से बेटे से वीडियो कॉलिंग का अधिकार मिला है. इसलिए समय निकालकर पूर्व क्रिकेटर अपने बेटे को देखना और उससे बात करना नहीं भूलते हैं.
शिखर की पहली शादी आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी और उनकी यह शादी साल 2023 में टूट गई थी. इसके बाद शिखर सोफी शाइन के टच में आए और कुछ समय डेट करने के बाद शादी रचा ली.
सोफी शाइन एक आयरिश गर्ल है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर सोफी को 4 लाख से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं. इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.
शिखर और सोफी की बॉन्डिंग उनकी मजेदार रील में साफ नजर आती है. शिखर अपनी नई पत्नी के साथ काफी फन करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ मजेदार रील शेयर करते रहते हैं.
सोफी अब पूरी तरह से शिखर के रंग में रंग चुकी हैं और इंडियन स्टाइल में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर सोफी के एथनिक लुक में कई तस्वीरें हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
सोफी पति शिखर के बेटे को भी खूब प्यार करती हैं और कई वीडियो में वह जोरावर का जिक्र भी कर चुकी हैं. अब शिखर के फैंस की नजर उनके हनीमून पर टिकी है कि वह कहां जाते हैं.