43 साल पहले आई फिल्म के पहले 5 दिन पसरा रहा सिनेमाघरों में सन्नाटा, दूसरे शुक्रवार हुआ करिश्मा, बनी कल्ट मूवी

मासूम 21 अक्टूबर 1983 को रिलीज हुई थी और यह शेखर कपूर की पहली फिल्म थी, जिसने 5 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेखर कपूर की मासूम को मिला था आर्टिकल फिल्म का टैग
नई दिल्ली:

मिस्टर इंडिया जैसी फुल एंटरटेनिंग फिल्म देने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपने नए पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बैंडिट क्वीन के डायरेक्टर ने अपनी बेहतरीन फिल्मों में से एक फैमिली ड्रामा फिल्म मासूम की यादें ताजा की हैं. आज 9 फरवरी को डायरेक्टर ने एक लंबे-चौड़े नोट के साथ फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक फैमिली फोटो शेयर की है. फिल्म से जुड़ी इस यादगार तस्वीर में लीड स्टारकास्ट नजर आ रही है. इस तस्वीर के साथ शेखर कपूर ने अपने पोस्ट में फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है. साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम और उसकी स्टारकास्ट को अलग-अलग कैटेगरी में पांच फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे.

जब डायरेक्टर को घेर लिया था

शेखर कपूर ने आज 9 फरवरी की सुबह को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी पहली फिल्म मासूम की थ्रोबैक फोटो. फिल्म की रिलीज के पहले दिन में  थिएटर में गया था. पूरे सिनेमाहॉल में बस दो लोग थे, जिसमें एक मैं भी था. शेखर कपूर ने टिकटों की ब्लैक मार्केट पर आगे लिखा है, 'उन दिनों सिनेमा टिकटों की 'ब्लैक मार्केट' का चलन था, नौजवान या गैंग बड़ी संख्या में टिकट खरीद लेते थे और फिर शो वाले दिन उन्हें ज्यादा कीमतों पर बेच देते थे. बेशक, अगर हॉल भरा होता था तो... लेकिन मासूम के पहले दिन के पहले शो को छोड़कर, हॉल पूरी तरह से खाली था. बाहर निकलते ही कुछ बेहद गुस्से में दिख रहे लड़कों ने मुझे घेर लिया. जब उन्हें पता चला कि मैं इस फिल्म का निर्देशक हूं, क्योंकि वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे'.

ये भी पढ़ें- 9 साल के मासूम बच्चे से सेट पर शबाना आजमी बनाकर रखती थीं दूरी, अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान संग दी हिट फिल्म

Advertisement

थिएटर में हुआ था करिश्मा

डायरेक्टर ने आगे लिखा है, 'मैं काफी निराश था, तभी उनमें से एक को मुझ पर दया आई और कहा, 'सर... समस्या यह है कि आपने एक आर्टिकल फिल्म बनाई है. अगर आप करियर बनाना चाहते हैं, तो ऐसा मत कीजिए.' डायरेक्टर आगे लिखते हैं, 'आर्टिकल फिल्म?? मैं सोचता रहा... आर्टिकल फिल्म... मुझे एहसास हुआ कि उसका मतलब 'कलात्मक फिल्म' था. कभी भी कलात्मक फिल्म मत बनाना, यह नौजवान ब्लैक मार्केटियर मुझे यही चेतावनी देने की कोशिश कर रहा था'. आगे की लाइनों में डायरेक्टर बताते हैं, 'शनिवार से मंगलवार तक सब शांत रहा और गुरुवार को करिश्मा हुआ. हॉल भरने लगे, शुक्रवार को लोग लाइन लगाकर टिकट ले रहे थे. डिस्ट्रीब्यूटर भी आने लगे और मेरी 'आर्टिकल फिल्म' को हिट का टैग मिल गया'.

डायरेक्टर ने अंत में लिखा, 'मैं नहीं जानता कि यह करिश्मा कैसे हुआ, लेकिन क्या मासूम अगली पीढ़ी के लिए एक और आर्टिकल फिल्म है?. तस्वीर की बात करें, तो इसमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, शेखर कपूर और तीन बच्चे दिख रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, धुरंधर 2 और वाराणसी तोड़ेगी रिकॉर्ड! किया दावा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article