16 की उम्र में किया डेब्यू, बीमारी में घरवालों ने छोड़ा, सलमान खान ने की मदद, अब चॉल में रहती है वीरगति एक्ट्रेस

Veergati Actress: सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में नजर आ चुकीं पूजा डडवाल आज एक बेहद साधारण जीवन जी रही हैं. एक समय था जब उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया था और उनके करियर से काफी उम्मीदें जुड़ी थीं, लेकिन यह सफलता लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आज गरीबी में जीवन जी रही सलमान की हीरोइन!
नई दिल्ली:

चमकती स्क्रीन के पीछे कई कहानियां ऐसी होती हैं, जो धीरे-धीरे धुंध में खो जाती हैं. कभी जिस चेहरे पर उम्मीदें टिकी होती हैं, वही समय के साथ भीड़ में गुम हो जाता है. फिल्मी दुनिया की कड़वी सच्चाई यही है कि सफलता हर किसी के हिस्से में नहीं ठहरती है. मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाले कलाकार अक्सर शुरुआत में सुर्खियां बटोर लेते हैं, लेकिन आगे का सफर उतना आसान नहीं होता. यह कहानी भी उसी उतार-चढ़ाव भरी राह की है, जहां कभी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली एक एक्ट्रेस आज साधारण जिंदगी जीने को मजबूर है.

वीरगति में आई थीं नजर

सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में नजर आ चुकीं पूजा डडवाल आज एक बेहद साधारण जीवन जी रही हैं. एक समय था जब उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया था और उनके करियर से काफी उम्मीदें जुड़ी थीं, लेकिन यह सफलता लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी. फिल्म 'वीरगति' बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन पूजा डडवाल की एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा था. इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और आशिकी तथा घराना जैसे शोज में भी काम किया. हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया.

ये भी पढ़ें- Vijay Thalapathy Wife Photos: विजय तलपती की वाइफ की 7 तस्वीरें, एक्टर से राजनेता बने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप

जीवन में आए उतार-चढ़ाव

कुछ समय बाद पूजा ने शादी कर ली और गोवा शिफ्ट हो गईं. वहां उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर एक कैसीनो के काम में भी हाथ बंटाया. लेकिन उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव 2018 में आया, जब उन्हें गंभीर ट्यूबरकुलोसिस (TB) बीमारी हो गई. इस बीमारी ने न सिर्फ उनकी सेहत पर असर डाला, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर दिया. इस मुश्किल समय में उन्हें अपने परिवार और ससुराल पक्ष से भी सपोर्ट नहीं मिला. इसके चलते उन्हें अकेले ही संघर्ष करना पड़ा.

Advertisement

सलमान खान ने की मदद 

भाईजान सलमान खान को बॉलीवुड में उनकी दरियादिली और जरूरतमंदों की मदद के लिए जाना जाता है. इस मुश्किल समय में सलमान ने पूजा डडवाल की काफी मदद की है. पूजा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलमान खान और उनकी संस्था का आभार व्यक्त किया था. उन्होंने बताया था कि जीवन के उस बेहद कठिन दौर में सलमान खान की सहायता उनके लिए किसी जीवनदान से कम नहीं थी. पूजा के अनुसार, सलमान की टीम ने उनके इलाज, दवाइयों, कपड़ों और रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा, जिससे उन्हें बीमारी से लड़ने में बड़ी मदद मिली.

पूजा ने यह भी बताया कि गंभीर बीमारी के दौरान उन्हें न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक संघर्ष का भी सामना करना पड़ा. इस कठिन समय में उन्हें अपनों की ओर से भी नजरअंदाज किया गया. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरी हिम्मत के साथ जिंदगी से लड़ने का फैसला लिया.

Advertisement

अब क्या कर रहीं पूजा 

पूजा डडवाल आज मुंबई में एक चॉल में रहती हैं और एक छोटी सी टिफिन सेवा चलाकर अपना जीवन यापन कर रही हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्मों में वापसी की कोशिश भी की थी, लेकिन वहां भी सफलता नहीं मिल सकी. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी सामने आने के बाद लोग भावुक हो गए हैं और कई यूजर्स ने कहा है कि जिंदगी बेहद अनिश्चित होती है. एक यूजर ने लिखा कि सफलता स्थायी नहीं होती, लेकिन संघर्ष इंसान को मजबूत जरूर बना देता है. पूजा डडवाल की यह कहानी ग्लैमर की चकाचौंध के पीछे छिपे संघर्ष और सच्चाई को उजागर करती है.

ये भी पढ़ें- राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो, बागबान एक्टर से टूटी थी 6 महीने की शादी, 14 साल बाद आशिकी एक्टर से भी टूटा रिश्ता

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत कैसे?
Topics mentioned in this article