55 साल पुराना शर्मिला- राजेश का गाना, कृष्ण भक्तों में है पॉपुलर, किशोर कुमार की आवाज में हुआ अमर, देता है संदेश-खून के रिश्तों से प्यार बड़ा

ये न सिर्फ एक भक्ति गीत था बल्कि इसमें बेटे और मां के रिश्ते की गहराई और मां के ममता की अहमियत को दिखाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कृष्ण भक्तों में पॉपुलर है किशोर कुमार का यह गाना
नई दिल्ली:

कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है और अभी से इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. बॉलीवुड के कई गाने हैं जो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर बजाया जाता है. ऐसा ही एक गाना है जो आज से 55 साल पहले आया था, जिसे किशोर कुमार ने गाया था. जी हां, आम तौर पर मस्ती भरे या रोमांटिक गाना गाने वाले किशोर कुमार ने पहली बार भक्ति गीत या भजन गाया. ये न सिर्फ एक भक्ति गीत था बल्कि इसमें बेटे और मां के रिश्ते की गहराई और मां के ममता की अहमियत को दिखाया गया था.

कौन सा है वो गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो 1971 की फिल्म छोटी बहू का है. गाने के बोल हैं, ‘हो रे कन्हैया, किसको कहेगा तू मैया, जिसने तुझको जन्म दिया या जिसने तुझको पाला.' ये गाना शर्मिला टैगोर और निरुपा राय पर फिल्माया गया है. फिल्म छोटी बहू में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे.

यह भी पढ़ें-  22 साल छोटी लड़की के साथ काम करने से सुपरस्टार ने किया इनकार, फिर उसी को साड़ी में देख हार बैठे दिल, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

इस गाने में कल्याणजी-आनंदजी ने म्यूजिक दिया था और इसके बोल जाने-माने गीतकार इंदीवर (श्यामलाल बाबू राय) ने लिखे थे. यह गाना का बहुत ही गहरा दार्शनिक सवाल उठाता है कि भगवान कृष्ण असली मां किसे मानेंगे—देवकी मां को, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया था या फिर यशोदा मैया को, जिन्होंने उनका पालन-पोषण किया. गाना ये समझाता है कि रिश्ते सिर्फ जन्म से जुड़े नहीं होते. रिश्ते वो भी सच्चे होते हैं जो प्यार और दुलार से सींचे जाते हैं. बालक का मन तो उसे मां मानता है तो पालन पोषण करती हैं और जो दिन भर उस पर प्यार लुटाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्ममेकर से मधुबाला करना चाहती थी निकाह, पत्नी को दिलवाना चाहती थी तलाक, सालों बाद बेटे का खुलासा, दिलीप कुमार से रिश्ता 

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म

1971 की फिल्म छोटी बहू शरतचंद्र चटोपाध्याय के मशहूर बंगाली उपन्यास 'बिंदुर छेले' पर आधारित थी. यह फैमिली ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही. शर्मिला टैगोर ने फिल्म में एक मां का किरदार निभाया है और दिलचस्प बात ये है कि जब शर्मिला इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं वो प्रेग्नेंट थीं और उनकी बेटी सोहा अली खान का जन्म होने वाला था. फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
वंदे मातरम से महिला आरक्षण तक... स्‍मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा हमला
Topics mentioned in this article
Ho Re Kanhiya
Chhoti Bahu
Sharmila Tagore Rajesh Khanna Film
Sharmila Tagore Rajesh Khanna Films
Kishor Kumar Songs