25 साल पुराना गाना, कॉलेजों में खूब हुआ पॉपुलर, 21 मिक्स बने लेकिन रफ टाइटल ट्रैक ने बनाई जगह, शंकर महादेवन की आवाज में कल्ट

Dil Chaahta Hai Song: शंकर महादेवन ने अपने 25 साल पुराने गाने के बारे में खुलासा किया कि टाइटल ट्रैक के 21 मिक्स बने थे, फिर भी फाइनल में रफ ट्रैक रखा गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शंकर महादेवन ने सुनाया 25 साल पुराने गाने की कहानी
नई दिल्ली:

संगीतकार शंकर महादेवन ने मशहूर फिल्म 'दिल चाहता है' के टाइटल ट्रैक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथी संगीतकार एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा और साउंड इंजीनियर विजय बेनेगल (बेनी) के साथ मिलकर इस गाने के 21 वर्जन तैयार किए थे. हालांकि, आखिर में गाने के शुरुआती यानी स्क्रैच वर्जन को ही फिल्म में रखा गया, क्योंकि मेकर्स और पूरी टीम को वही सबसे ज्यादा पसंद आया. स्पॉटिफाई के लिए बनाए गए एक खास वीडियो में शंकर महादेवन ने एहसान नूरानी, लॉय मेंडोंसा, प्लेबैक सिंगर शान और मेयांग चांग के साथ बातचीत की. 

21 मिक्स फिर भी रफ ट्रैक हुआ यूज

शंकर महादेवन ने कहा, ''क्या मैं इस गाने से जुड़ा एक और राज बताऊं? बेनी ने इस गाने के करीब 21 मिक्स तैयार किए थे, लेकिन आप जो सुन रहे हैं, वह रफ मिक्स है. इसमें कुछ जादुई बात थी. आप जो सुन रहे हैं, वह वास्तव में गाने का पहला स्क्रैच था, जो हमने तैयार किया था. इसमें बेस लाइन्स और बाकी चीजें भी थीं. हमारे पास कुछ नए सैंपल और शानदार ड्रम थे. हमने प्रयोग किया और वह सफल रहा. लोग कम चीजों के साथ काम करने से डरते हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि संगीत के क्षेत्र में ज्यादातर लोग गाने में बहुत सारी चीजें भरना चाहते हैं. उनके मुताबिक, अगर आपको अपनी धुन, ग्रूव और बेस लाइन पर भरोसा है तो ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. एक अच्छा साउंड इंजीनियर मिक्सिंग के जरिए खाली जगह को अच्छी तरह भर सकता है. 

ये भी पढ़ें- सलमान, प्रियंका, अक्षय की 8 क्रिकेटर के कैमियो वाली 22 साल पुरानी फिल्म, सोनू, उदित, अलका, सुनिधि, सुखविंदर की आवाज ने 7 गाने किए सुपरहिट

Advertisement

फरहान अख्तर ने डायरेक्शन में रखा था कदम 

'दिल चाहता है' से फरहान अख्तर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म आधुनिक हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल हुई, खासकर शहरी दोस्ती, रोमांस और युवाओं की आजादी को पर्दे पर दिखाने के तरीके के कारण. फिल्म में दिखाया गया गोवा रोड ट्रिप भी काफी लोकप्रिय हुआ और कई पीढ़ियों के युवाओं को अपने दोस्तों के साथ ऐसी यात्रा करने के लिए प्रेरित किया. फिल्म के विजुअल, कैजुअल फैशन और बातचीत पर आधारित कहानी कहने के अंदाज ने भी बॉलीवुड में आधुनिक शहरी भारत को दिखाने के तरीके को प्रभावित किया. फिल्म का संगीत भी काफी लोकप्रिय हुआ, जिसमें रॉक, पॉप और भारतीय संगीत का मिश्रण देखने को मिला. 

लगान के एक महीने बाद रिलीज हुई थी दिल चाहता है

आमिर खान की 2001 में आई लगान के एक महीने बाद दिल चाहता है रिलीज हुई थी, जिसने 8 करोड़ के बजट में 39.72 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया, जिसे उदित नारायण, अलका याग्निक, कैरालिसा मोंटेइरो, श्रीनिवास, शान, कविता कृष्णमूर्ति, महादेवन, क्लिंटन सेरेजो, केके, हार्वे और सोनू निगम जैसे जाने माने सिंगर्स ने आवाज दी थी. 

ये भी पढ़ें- 92 अवॉर्ड का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाली 26 साल पुरानी फिल्म, 2000 में 7 गानों से सुपरस्टार का डेब्यू किया सुपरहिट

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का डबल धमाका
Topics mentioned in this article
Dil Chahta Hai
Dil Chahta Hai Songs
Shankar Mahadevan
Hindi Song