इस एक्ट्रेस को लाइफ में मिल चुका है सबसे बड़ा धोखा, बॉयफ्रेंड एक साथ डेट कर रहा था 5 लड़कियों को

आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने जा रहे है, जिसका बॉयफ्रेंड उनके धोखा दे रहा था और एक साथ पांच लड़कियों के डेट कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैब बुक करते समय खुल बॉयफ्रेंड का राज, टूट गया था शनाया का दिल

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मी के अलावा पर्सनल रिलेशनशिप लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.  आम लोगों की तरह ब्रेकअप और पैचअप होते रहते हैं. बहुत बार फिल्मी सितारे के रिलेशनशिप काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं. ऐसे में आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने जा रहे है, जिसका बॉयफ्रेंड उनके धोखा दे रहा था और एक साथ पांच लड़कियों के डेट कर रहा था. इस हीरोइन ना नाम शनाया कपूर है. शनाया कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म तू या मैं को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन रिलीज के दिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसने सबको चौंका दिया. एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान शनाया ने हंसते हुए बताया कि कैसे उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड की सच्चाई पता चली. वो भी एक विदेशी ट्रिप के दौरान. जो रिश्ता उन्हें बहुत अच्छा और बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था. वही उनके लिए सबसे बुरा एक्सपीरियंस बन गया.

ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी सनी देओल का खत्म नहीं हो रहा जोश, सबूत हैं ये 20 फोटो

एक फोन मैसेज ने खोली पोल

पॉडकास्ट रिलेशनशिट एडवाइज में शनाया ने अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. इस पॉडकास्ट में उनसे अब तक के सबसे हॉरिबल रिलेशनशिप एक्सपीरियंस के बारे में भी पूछा गया. तब उन्होंने बताया कि वो जिस रिश्ते को सबसे खास और सबसे परफेक्ट समझ रही थीं. वही रिश्ता सबसे डरावना बना. उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रही थी, ये ही है… इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता,' . लेकिन एक दिन सब कुछ बदल गया. एक फॉरन ट्रिप के दौरान एक दिन डिनर पर जाते समय उनके फोन की बैटरी खत्म हो गई. कैब बुक करने के लिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का फोन लिया. तभी स्क्रीन पर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का मैसेज पॉप अप हुआ. उन्होंने चैट खोली तो हैरान रह गईं. सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार और लड़कियों से भी वैसी ही बातचीत चल रही थी. शनाया ने बताया ऐसी एक दो नहीं कुल पांच लड़कियां थीं. जिनसे वो एक साथ चैट कर रहा था.

अनन्या पांडे को भेजे स्क्रीनशॉट

ये देखकर शनाया का दिल टूट गया. उन्होंने तुरंत चैट के स्क्रीनशॉट लेकर अपनी गर्ल गैंग को भेजे. उनकी करीबी दोस्त अनन्या पांडे ने तो उन्हें तुरंत वहां से निकलकर आने की सलाह दे दी. लेकिन शनाया उस वक्त कुछ समझ नहीं पा रही थीं. डिनर के दौरान वो नॉर्मल बिहेव करने की कोशिश करती रहीं. बाद में जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से इस बारे में बात की तो उसने सफाई दी कि ये सिर्फ मैसेजिंग थी, कुछ फिजिकल नहीं. लेकिन शनाया ने साफ कहा कि ये इमोशनल चीटिंग है और वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War में उतर रहा Pakistan? Saudi रक्षा मंत्री ने मिले Asim Munir | Trump | Iran War News