शाहरुख खान को भारी पड़ी आलिया भट्ट की अल्फा की तारीफ, नेटिजन्स बोले- धुरंधर आई थी तब कहां थे आप?

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर 10 मई को रिलीज हुआ. इसके रिलीज होते ही अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक तमाम सितारों की तरफ से तारीफ की बाढ़ आ गई. इसी पर नेटिजन्स की नाराजगी और बढ़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अल्फा की तारीफ शाहरुख खान को पड़ी भारी
Social Media
नई दिल्ली:

10 जून को आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी के लीड रोल वाली अल्फा का टीजर रिलीज हुआ. ये टीजर आलिया फैन्स को अच्छा लगा, दमदार लगा और इम्प्रेसिव लगा लेकिन सिनेमा लवर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया. टीजर में दिखाए गए कई सीन कॉपी पेस्ट नजर आए. यही वजह रही कि जब बड़े बड़े स्टार्स इस फिल्म को सपोर्ट करने सोशल मीडिया के मैदान में आए तो उन्हें बोलना भारी पड़ गया. कुछ ऐसा ही शाहरुख खान के साथ भी हुआ.

अल्फा पर क्या बोले थे शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने अल्फा का टीजर शेयर करते हुए लिखा, वेल डन आलिया, इतने सालों से दिल तोड़ने के बाद अब हड्डियां तोड़ने तक तुम्हारे स्किल्स बढ़ते ही जा रहे हैं. दुआ है अल्फा दिल जीते और सीक्वल के लिए कुछ विलेन बचे रह जाएं. लॉर्ड बॉबी बैड बनते हैं तो कुछ ज्यादा ही अच्छे लगते हैं. शिव और उनकी टीम को ऑल द बेस्ट.

शाहरुख खान का ट्वीट देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तो बहस चल ही रही थी. शाहरुख खान ने ट्वीट किया तो नेटिजन्स ने उन्हें आड़ेहाथ लिया. एक ने लिखा, कोलम्बियाना, केट और डोम करी को मिलाओ, एक ग्राइंडर में डालो और आपके ये देखने को मिलेगा. एक ने लिखा, सर कुछ महीने पहले धुरंधर भी रिलीज हुई थी. तब आप कहां थे? एक ने लिखा, एक ने लिखा, धुरंधर के लिए एक भी शब्द नहीं लिखा और इस कार्टून फिल्म के लिए पैराग्राफ लिख डाला. एक ने लिखा, स्पाई यूनिवर्स में कुछ नए चेहरे जोड़े हैं लेकिन टेम्पलेट वही है और ओपनिंग सीन भी कॉपी किए गए हैं. एक ने लिखा, मुझे समझ नहीं आ रहा हर कोई अल्फा को प्रमोट क्यों कर रहा है. एक ने रणवीर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, मैं भी तो एक स्पाई हूं मेरी भी थोड़ी तारीफ कर दो.

Advertisement

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Alia Bhatt
Alpha
Entertainment
Bollywood