18 साल से एटली ने संभालकर रखा 800 करोड़ी राका का आइडिया, शाहरुख खान हुए फैन, अल्लू अर्जुन से कहा- तुम लोगों ने मिलकर...

अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ी नई फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसे देखकर जवान डायरेक्टर एटली की शाहरुख खान ने तारीफ की है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की राका के पोस्टर पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने 44वें जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस सरप्राइज दिया. दरअसल, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का आधिकारिक नाम और पहला लुक शेयर किया, जिसका नाम 'राका' रखा गया है. खास बात यह है कि 800 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म के निर्देशक एटली, जो शाहरुख खान की जवान को लेकर चर्चा में रहे. जबकि अब उनकी अपकमिंग फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं.  वहीं इसी के चलते शाहरुख खान ने भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट शेयर किया है. 

अल्लू अर्जुन का दिखा अलग अवतार 

अल्लू अर्जुन की फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एए22xए6 का नाम अब राका है. खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें.'' इस पोस्ट में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया. वहीं लुक की बात करें तो पोस्टर में अल्लू अर्जुन का सिर मुंडा हुआ और चेहरा आधा छिपा हुआ नजर आ रहा है. उनके चेहरे के आगे किसी जंगली जानवर का पंजा दिखाई दे रहा है. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने साथ काम करने से किया मना तब जया बच्चन की एक हां ने बदली किस्मत, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से बदला बिग बी का करियर

Advertisement

शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन

शाहरुख खान ने एक्स पर अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन. यह पोस्टर बिल्कुल तुम्हारी तरह ही दिलचस्प और जबरदस्त है. यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि तुम लोगों ने मिलकर क्या कमाल किया है. यह अनुभव... एटली के शब्दों में कहें तो — Mass masss massss!! #Raaka बहुत ही रोमांचक लग रहा है, तुम्हें शुभकामनाएं!!

Advertisement

18 साल से एटली ने आइडिया संभालकर रखा

जवान के डायरेक्टर एटली ने अपनी अपकमिंग फिल्म राका का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, राका सिर्फ फिल्म नहीं है. यह मेरा हिस्सा है, जो सालों से मेरे साथ है. 18 सालों से मैंने ये आइडिया संभालकर रखा और इसी धुंधला नहीं होने दिया. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे तराशा, और हर मुश्किल में मेरा साथ दिया. और सच कहूं तो... यह तो बस शुरुआत है. हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन सर. 

ये भी पढे़ं- बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनके गले लगाने से डर गई थीं कपिल देव की साली, क्रिकेटर को आना पड़ा था बीच में

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान: Iran Ceasefire में Lebanon नहीं! शर्तों पर शुरू टकराव | US Iran Ceasefire | NDTV
Topics mentioned in this article