चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन, कहा- चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है. जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है. जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. अब तक बहुत से सितारों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है. 

अब बॉलीवुड के पठान यानी शाहरुख खान ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की है और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. किंग खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं. आज भारत और इसरो छा गया. सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों...पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग.' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का पोस्ट वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से वर्चुअली देखा. सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो और देश को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं, टूर के हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला! सामने आया वीडियो | Breaking News