2026 में Shah Rukh Khan के नेटवर्थ में आई 13.5% की गिरावट, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर सितारों में ‘किंग खान’ का दबदबा बरकरार 

Shah Rukh Khan Net Worth : 2025 में शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति लगभग 12,000–12,500 करोड़ के आसपास थी.  2026 में लगभग 1,500–1,700 करोड़ की कमी दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shah Rukh Khan Net Worth : 2026 में Shah Rukh Khan के नेटवर्थ में आई 13.5% की गिरावट
नई दिल्ली:

Shah Rukh Khan Net Worth : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की संपत्ति को लेकर 2026 में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेट वर्थ में करीब 13.5% की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इस कमी के बावजूद उनकी गिनती अब भी दुनिया के सबसे अमीर फिल्मी सितारों में होती है. उन्होंने 10,800 करोड़ रुपये नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड सितारों की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया है. शाहरुख की संपत्ति का बड़ा हिस्सा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से आता है, यह एक प्रोडक्शन कंपनी है. इसकी  स्थापना उन्होंने 2002 में  की थी. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'जवान' और हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी कई हिट फिल्में दी है, जिसका निर्देशन शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने किया है.

कितनी घटी नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति लगभग 12,000–12,500 करोड़ के आसपास थी.  2026 में यह घटकर करीब ₹10,800 करोड़ रह गई.  यानी कुल मिलाकर लगभग 1,500–1,700 करोड़ की कमी दर्ज की गई है.

क्यों आई गिरावट 
इस गिरावट के पीछे कई आर्थिक और व्यावसायिक कारक हो सकते हैं. एसेट वैल्यू में उतार-चढ़ाव (खासकर स्पोर्ट्स और मीडिया इन्वेस्टमेंट्स). जानकारों का कहना है कि ग्लोबल और घरेलू मार्केट कंडीशंस, बिजनेस वेंचर्स की वैल्यूएशन में बदलाव जैसे कारणों से भी बिजनेस में गिरावट आ सकती है. यह गिरावट सीधी आय में कमी नहीं, बल्कि कुल संपत्ति के मूल्यांकन में बदलाव भी हो सकता है.

कई स्रोतों से होती है कमाई
शाहरुख खान की आय सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. उनकी कमाई के कई स्रोत हैं. फिल्म प्रोडक्शन (Red Chillies Entertainment), आईपीएल टीम (Kolkata Knight Riders में हिस्सेदारी), ब्रांड एंडोर्समेंट्स,  रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट (मुंबई, दुबई, लंदन).  यही वजह है कि गिरावट के बावजूद शाहरुख खान का नाम 2026 की प्रमुख ग्लोबल रिच लिस्ट्स में शामिल है.  यह उनकी स्थायी ब्रांड वैल्यू और ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दर्शाता है. 

करियर पर नहीं पड़ा असर
नेट वर्थ में कमी के बावजूद शाहरुख खान का करियर का ग्राफ नीचे नहीं गिरा.  वह आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिससे उनकी कमाई और ब्रांड वैल्यू में फिर बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

Advertisement

10 की उम्र में छूटा स्कूल, 14 में अधेड़ आदमी से शादी, बनी नौकरानी, 18 साल में 450 फिल्मों में काम, 35 की उम्र में गुमनाम मौत, होटल में मिली लाश 

Dharmendra के हमशक्ल को देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल, किया ऐसा रोमांटिक डांस देख कर हेमा मालिनी भी होंगी इमोशनल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: मथुरा गोरक्षक हत्या मामले में Yogi का बड़ा एक्शन! | UP Latest News | UP Police