शाहरुख खान का पड़ोसी है रईसों का रईस, सालभर में कमाता है इतनी दौलत, कभी 100 रुपये लेकर आया था मुंबई

शाहरुख खान के मन्नत के बारे में तो आप खूब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके आस-पास कौन रहता है और किंग खान का पड़ोसी कौन है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन हैं शाहरुख खान के पड़ोसी?
Social Media
नई दिल्ली:

शाहरुख खान मन्नत में रहते हैं. उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ उमड़ती है. उनका घर हमेशा चर्चा में रहा है. लेकिन ये लोकेशन सिर्फ शाहरुख खान का ही घर नहीं बल्कि उनके पड़ोसी भी एक नामी शख्सियत हैं. जी हां किंग खान के पड़ोसी एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं. वे लाइम लाइट से दूर रहते हैं लेकिन जब उनकी कहानी की बात करें तो ये किसी इंस्पिरेशनल कहानी से कम नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान के पड़ोसी कौन हैं. 

कौन हैं शाहरुख खान के पड़ोसी? 

शाहरुख खान के पड़ोसी का नाम सुभाष रुनवाल. सुभाष रुनवाल, रुनवाल ग्रुप के चेयरमैन और एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं. उनका जन्म महाराष्ट्र के छोटे से कस्बे धूलिया में हुआ. बचपन आर्थिक तंगी भरा था. माता-पिता की परेशानियां देखकर उन्होंने कम उम्र में ही फैसला कर लिया कि अपनी किस्मत खुद लिखेंगे. कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद वे मुंबई पहुंचे. उस समय उनकी जेब में महज 100 रुपये थे. मुंबई में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई पूरी की और एक कंपनी में नौकरी भी की. लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली रास्ता रियल एस्टेट है.

संघर्ष से सफलता तक का सफर

शुरुआती दिनों में सुभाष एक सिम्पल 1BHK फ्लैट में रहते थे. उन्होंने ईमानदारी और मिडिल क्लास फैमिली के परिवारों को किफायती और अच्छे घर अवेलेबल कराने का टार्गेट रखा. इसी सोच और मेहनत ने उन्हें कामयाबी की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. आज रुनवाल ग्रुप भारत के लीडिंग रियल एस्टेट डेवलपर्स में शुमार है.

प्रॉपर्टी और नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 तक उनकी नेट वर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी. आज उनका शानदार बंगला मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में शाहरुख खान की मन्नत के बिल्कुल बगल में है. मतलब आप कह सकते हैं कि शाहरुख के पड़ोसी भी किसी ब्लॉकबस्टर स्टार से कम नहीं. उनकी कहानी इंस्पायर करती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में जीते एक्टर विजय तो पुष्पा 2 का सीन हो रहा वायरल, लोग पूछ रहे ये है तृषा का बर्थडे गिफ्ट?

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee Reaction: रुझानों में हार देखी तो ममता ने जारी किया VIDEO, बोलीं- वोटों की गिनती जारी है