एकतरफा प्यार करने वालों का दर्द बयां करता है ये 33 साल पुराना गाना, शाहरुख खान ले गए हीरोइन, विनोद राठौड़ की आज सुनते ही भर आती हैं आंखें

33 साल पहले आया ये गाना आज भी एकतरफा प्यार करने वालों की धड़कन बना हुआ है. इसके दर्द भरे बोल और इमोशनल कहानी ने इसे ऐसा बनाया कि तीन दशक बाद भी लोग इसे बार-बार सुनना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
33 साल बाद भी दिलों पर राज कर रहा ये गाना
नई दिल्ली:

कुछ गाने सिर्फ हिट नहीं होते, वो लोगों की कहानी बन जाते हैं. 33 साल पहले रिलीज हुआ एक ऐसा ही गाना था, जिसे सुनकर न जाने कितने आशिकों ने अपने दिल का हाल महसूस किया. किसी ने इसे अपनी पहली मोहब्बत की याद में सुना, तो किसी ने अधूरी प्रेम कहानी के दर्द में. इसकी एक-एक लाइन आज भी सीधे दिल को छू जाती है. यही वजह है कि तीन दशक बीतने के बाद भी ये गाना एकतरफा प्यार करने वालों की प्लेलिस्ट से बाहर नहीं हुआ.

शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री ने बना दिया यादगार

हम बात कर रहे हैं साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' के गाने 'छुपाना भी नहीं आता, जताना भी नहीं आता' की. इस गाने में शाहरुख खान और काजोल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. स्क्रीन पर दोनों की मौजूदगी और गाने का इमोशनल माहौल लोगों के दिलों में बस गया. यही वजह है कि आज भी इस गाने का जिक्र होते ही फिल्म का हर सीन आंखों के सामने घूमने लगता है.

ये भी पढे़ं- रामायण- महाभारत ही नहीं दारा सिंह इस फिल्म में भी बने थे हनुमान, मौसमी चटर्जी ने कहा- माता सीता भगवान हनुमान

Advertisement

जब दिल की बात जुबां तक नहीं पहुंच पाती

इस गाने को विनोद राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. गाने के बोल उस इंसान की कहानी कहते हैं, जो सामने वाले से बेइंतहा प्यार तो करता है, लेकिन अपने जज्बात कभी कह नहीं पाता. यही सादगी और दर्द इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बन गया.

सिद्धार्थ रे ने बिना बोले बयां कर दिया दर्द

फिल्म में सिद्धार्थ रे इंस्पेक्टर करण सक्सेना के रोल में नजर आए थे. उनका किरदार काजोल से चुपचाप प्यार करता है, लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता. गाने के दौरान उनके चेहरे के भाव और आंखों में दिखता दर्द दर्शकों को अंदर तक छू गया. यही वजह है कि ये किरदार आज भी लोगों को याद है.

Advertisement

आज भी उतना ही पसंद किया जाता है

समय के साथ म्यूजिक का ट्रेंड बदल गया, लेकिन इस गाने की चमक कम नहीं हुई. आज भी जब कोई अधूरी मोहब्बत, अनकहे जज्बात या एकतरफा प्यार की बात करता है, तो सबसे पहले इसी गाने का नाम जुबां पर आता है. शायद यही वजह है कि 33 साल बाद भी ये गाना लोगों के दिलों में पहले जैसा ही बसा हुआ है.

ये भी पढ़ें- एआर रहमान ने मक्का में हज में लिखा था ये बॉलीवुड का स्पेशल सगाई, मिस्र की सिंगर ने गाया, डांस करने पर मजबूर

Featured Video Of The Day
UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! CM Yogi ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
Topics mentioned in this article
Chhupana Bhi Nahi Aata
Baazigar
Shahrukh Khan