PHOTO LEAK: 'किंग' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, केप टाउन में शूटिंग के बीच दिखा शाहरुख-दीपिका का दमदार लुक

साउथ अफ्रीका के केपटाउन से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के सेट से कुछ लीक्ड फोटोज सामने आई हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किंग के सेट से लीक हुई दीपिका-शाहरुख की फोटो

साउथ अफ्रीका के केपटाउन से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘किंग' के सेट से कुछ लीक्ड फोटोज सामने आई हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स किसी सीन की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख खान अपने सिग्नेचर स्टाइल में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. उन्होंने लाइनिंग वाली शर्ट पहनी हुई है और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए हैं, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं. वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर कमाल की लग रही है.

2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म 

फिल्म ‘किंग' को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान दे चुके हैं. आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की किंग एक एक्शन-थ्रिलर मानी जा रही है, जिसमें शाहरुख का दमदार अवतार देखने को मिलेगा. यह मेगा बजट फिल्म  2026 में रिलीज हो सकती है.

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी का फिर चलेगा जादू?

शाहरुख और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है. दोनों को आखिरी बार 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में साथ देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में भी इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है. अब ‘किंग' के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है. केपटाउन से सामने आई ये तस्वीरें साफ इशारा कर रही हैं कि फिल्म में स्टाइल, एक्शन और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 'मरून कलर सड़िया' यू-ट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा, 400 मिलियन के करीब पहुंची आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article