धुरंधर नहीं होती धुरंधर, इस एक्टर से आदित्य धर ने खरीदे थे टाइटल राइट्स, धुरंधर 2 में दिया क्रेडिट

धुरंधर 2 द रिवेंज की चर्चा के बीच क्या आप जानते हैं कि धुरंधर के टाइटल के राइट्स एक्टर सतीश कौशिक के पास थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर का टाइटल राइट इस एक्टर के पास था
नई दिल्ली:

धुरंधर के बाद बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के लिए आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एक एक्टर ना होता तो रणवीर सिंह की फिल्म का धुरंधर नाम ना होता. दरअसल, धुरंधर का टाइटल दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के पास है. वहीं मेकर्स ने फिल्म के एंड में एक्टर की वाइफ शशि कौशिक को क्रेडिट दिया है. 

अनुपम खेर ने धुरंधर की तारीफ की थी

धुरंधर से जुड़ा अनुपम खेर ने एक दिल को छू लेने वाले किस्से के साथ फिल्म की तारीफ की थी. पहला पार्ट जब रिलीज हुआ तो अनुपम खेर ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए धुरंधर को उन्होंने "भारतीय सिनेमा की एक जीत" बताया था. उन्होंने रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की तारीफ की थी. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 में पीक डिटेलिंग के चक्कर में आदित्य धर ने कर दी बड़ी गलती! लोगों ने किया नोटिस, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

धुरंधर के टाइटल का किया खुलासा

अनुपम खेर ने आगे खुलासा किया कि धुरंधर का टाइटल दिवंगत एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक के पास था. धुरंधर ने यह टाइटल चुनने का फैसला किया और सतीश कौशिक की लैगेसी को आगे बढ़ाने का फैसला किया. वहीं उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए मेकर्स ने एक्टर की वाइफ शशि कौशिक को स्पेशल ट्रिब्यूट देते हुए फिल्म के एंड क्रेडिट में जिक्र किया. 

Advertisement

धुरंधर के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 से 1400 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं अब 19 मार्च 2026 को धुरंधर पार्ट 2 द रिवेंज रिलीज हो गया है, जिसने केवल 3 दिनों में 500 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल कर लिया है.  

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की सैटरडे को रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 3 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Advertisement
Topics mentioned in this article
Satish Kaushik
Dhurandhar
Aditya Dhar