पंजाब यूनिवर्सिटी का वो पल जब रोती हुई लड़की को देख सतिंदर सरताज ने लिखा ये सुपरहिट गीत, जीता हजारों का दिल

पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान एक सूफी गाने को बनाने का दिलचस्प किस्सा बयान किा है. रोती हुई एक लड़की को देखकर उन्होंने एक गाना लिखा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सतिंदर सरताज
IANS

सतिंदर सरताज की रूहानी पंजाबी गायिकी हमेशा सुनने वालों के दिलों में घर कर जाती है. वह अपने गानों से दिलों के हाल को बड़ी नजाकत से बयान कर देते है. उनके पास शब्द और सुर का ऐसा हुनर है कि जब भी वह  वाद्य यंत्र बजाते हैं, दर्शकों के दिल का हाल और आंखों से बयान होकर बहने लगता है. यही वजह है कि उनके कई गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं. उनकी सुरमयी गायकी एक किस्सा  पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों का है, जहां उन्होंने कुड़ियों रोया ना करो' को बनाया है. इसे बनने का किस्सा उन्होंने हाल ही में शेयर किया है.

पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों में उनके लिखने का अंदाज और मजबूत हुआ. एक बार यूनिवर्सिटी के इवेंट में उन्होंने एक लड़की को रोते हुए देखा। वह पल उनके मन में रह गया। सरताज ने उस भाव को शब्दों में ढाला और 'कुड़ियों रोया ना करो' गीत लिख दिया. यह किस्सा उन्होंने खुद एक कार्यक्रम के दौरान सुनाया था। बाद में यह गाना उनके एक एल्बम का हिस्सा बना और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया.

सूफी गायन में की है पीएचडी

सतिंदर सरताज का असली नाम सतिंदर पाल सिंह है. उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के बजरावर गांव में हुआ. बचपन से ही उनका संगीत की ओर झुकाव था. बड़े होने पर उन्होंने बाकायदा संगीत की पढ़ाई की. उन्होंने म्यूजिक में ऑनर्स किया और जालंधर से शास्त्रीय संगीत में पांच साल का डिप्लोमा भी पूरा किया. इसके बाद वह पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने म्यूजिक में मास्टर्स और एमफिल किया. आगे चलकर उन्होंने सूफी गायन में पीएचडी की. सूफी कविताओं को और गहराई से समझने के लिए उन्होंने फारसी भाषा भी पढ़ी। बाद में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के म्यूजिक विभाग में करीब छह साल तक पढ़ाया.

आपके लिए और भी

मां-बाप के साथ ' बेस्ट ब्लिस्ड ब्रेकफास्ट' एंजॉय करते दिखे सोहेल खान, फैमिली फोटो में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग
 

Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
नेपाल में उम्मीद का वीडियो कॉल,कैसे अपनों से बात कर रहे बेबस लोग
Topics mentioned in this article
Satinder Sartaaj
Punjabi Song
Bollywood
Entertainment News