सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर से हो रही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? क्या है इन वायरल खबरों का सच

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनकी शादी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से हो रही है. इस खबरों पर सारा के करीबी सोर्स ने जानकारी शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सारा तेंदुलकर बन रहीं देओल खानदान की छोटी बहू, राजवीर से हो रही शादी?
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी को लेकर अफवाहें चल रही हैं. ऐसे दावे किए जा रहे थे कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की शादी सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल से हो रही. क्या आपने भी ये अफवाह सुनी थी? चलिए हम आपको बता देते हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है. अगर आप भी इस खबर को सुन हैरान हुए थे तो हैरान होने की कोई बात नहीं है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री के इस परिवार और क्रिकेट की दुनिया के भगवान का रिश्ता नहीं जुड़ रहा है.

इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. सारा के करीबी एक सोर्स ने उनके बीच शादी की किसी भी पॉसिबिलिटी को खारिज कर दिया है और कहा है कि वे दोनों कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं. सोर्स ने TOI को बताया, "इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं. सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. ये अटकलें बिल्कुल फालतू हैं और परेशान करने वाली हैं."

सोर्स ने आगे कहा कि सारा खुद इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं देंगी, क्योंकि वह ग्रेसफुल और डीसेंट व्यवहार बनाए रखना पसंद करती हैं. इससे पहले सारा ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए थे. उन्होंने कहा कि अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी देखकर उन्हें इस एक्सपीरियंस की एक झलक मिल गई. उन्होंने इसे अपनी फ्यूचर मैरिज के लिए एक "ट्रायल राउंड" जैसा बताया. सारा ने 'वोग' से कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बेहतरीन ट्रायल राउंड था. अब मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए और क्या नहीं." Gen Z और रिश्तों को लेकर बनी धारणाओं पर बात करते हुए सारा ने कहा कि उनकी पीढ़ी शादी को सीरियसली लेती है, लेकिन अगर चीजें ठीक से नहीं चल रही हों, तो वे रिश्ते को खत्म करने से भी पीछे नहीं हटती.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के जिस गाने पर लगा AI और नकली होने का आरोप, उसका बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज

Advertisement

सारा ने कहा, "मैंने लोगों को सगाई करते देखा है, लेकिन शादी से पहले ही उन्हें अपने पार्टनर या उनके परिवार का असली चेहरा दिख जाता है, और वे सोचने लगते हैं कि 'अब मैं यह और नहीं कर सकता/सकती'." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि शादी से पहले ही रिश्ते से बाहर निकल आना एक बहुत अच्छा कदम है. पिछली पीढ़ियां अपने हक के लिए खड़े होने से ज्यादा डरती थीं, जबकि 'जेन जेड' पीढ़ी को लगता है कि जब चीजें गलत हो रही हों, तो वे ज्यादा कॉन्फिडेंट और एम्पावर्ड महसूस करते हुए ऐसा कदम उठा सकते हैं."

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026 | क्या मुसलमानों से भेदभाव करती है योगी सरकार? मुस्लिम महिला का जवाब सुनिए
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Sara Tendulkar
Rajveer Deol
Hindi News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं