हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने डांस और बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. स्टेज शो से लेकर रियलिटी टीवी तक सपना ने अपनी अलग पहचान बनाई है. अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने लोगों को चौंका दिया. सपना चौधरी ने बताया कि वो जेल में कैदियों के लिए भी डांस परफॉर्मेंस कर चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कोर्ट में अपने साथ हुए खराब व्यवहार और हैरेसमेंट को लेकर भी खुलकर बात की. सपना का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Mouni Roy And Suraj Nambiar Net Worth: मौनी रॉय या सूरज नांबियार, कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें दोनों की नेटवर्थ
कोर्ट में हैरेसमेंट को लेकर बोलीं सपना
सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोर्ट में उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि एक आर्टिस्ट होने के बावजूद लोगों का रवैया हमेशा अच्छा नहीं होता. सपना ने कहा कि कई बार बिना जरूरत भी उन्हें बुलाया जाता था और उन्हें काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने ये भी कहा कि वो ज्यादा खुलकर सब बातें नहीं बताना चाहतीं, लेकिन उन्होंने काफी कुछ सहा है.
जेल में कैदियों के लिए किया डांस शो
इंटरव्यू में सपना चौधरी ने ये भी खुलासा किया कि वो भिवानी जेल में कैदियों के लिए डांस शो कर चुकी हैं. सपना ने बताया कि जेल में भी कई कार्यक्रम होते हैं और वहां कैदियों से पूछा जाता है कि वो किस कलाकार को बुलाना चाहते हैं. इसके बाद कैदी पैसे इकट्ठा करके कलाकारों को बुलाते हैं. सपना ने कहा कि वो अकेली ऐसी आर्टिस्ट नहीं हैं, कई दूसरे कलाकार भी वहां परफॉर्म कर चुके हैं.
सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में सपना
सपना चौधरी का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस खुलासे पर हैरानी जता रहे हैं. हाल ही में सपना को रियलिटी शो ‘द 50' में भी देखा गया था, जहां उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया. सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.