कौन है संजू सैमसन का जिगरी यार बेसिल, 20 करोड़ में बना दी थी सुपरहीरो मूवी, कहलाता है सिनेमा की हिट मशीन

Sanju Samson best friend Basil Joseph: संजू सैमसन ने हाल ही में विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की. उस समय मैदान में उनका जिगरी यार भी नजर आया. उनका ये दोस्त भी कम करामाती नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Who os Sanju Samson best friend Basil Joseph:  कौन है संजू सैमसन का जिगरी यार
नई दिल्ली:

Sanju Samson best friend Basil Joseph: क्रिकेटर संजू सैमसन और मलयालम फिल्म निर्देशक-अभिनेता बेसिल जोसेफ की दोस्ती आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हाल ही में टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के दौरान बेसिल का संजू के लिए उत्साह देखकर फैंस हैरान रह गए. लेकिन यह दोस्ती करीब एक दशक पुरानी है और इसमें ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता की चमक भी शामिल है. विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन केरल से हैं. ‘मिन्नल मुरली' जैसी फिल्म बनाने वाले बेसिल जोसेफ और संजू सैमसन की मुलाकात 2017 में हुई थी. बेसिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई, जब उनकी फिल्म ‘गोधा' रिलीज हुई थी. तब से दोनों नियमित रूप से मैसेज और कॉल के जरिए संपर्क में रहते हैं. संजू को सिनेमा से गहरा लगाव है और वह बेसिल के काम की सराहना करते हैं.

यह भी पढ़ें: 67 साल पुरानी फिल्म ने स्टूडियो को दिवालिया होने से बचाया, प्रोड्यूसर की शूटिंग के दौरान मौत, 11 ऑस्कर जीत रचा इतिहास

क्रिकेटर संजू सैमसन

कौन है संजू सैमसन का जिगरी यार

संजू की सफलता में बेसिल जोसफ का सपोर्ट कोई नई बात नहीं है. जब संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए, तो बेसिल ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की थी. संजू भी बेसिल की फिल्मों के फैन हैं. लेकिन इस दोस्ती में ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड की कहानी भी जुड़ी है. बेसिल जोसेफ ने निर्देशक के रूप में ‘कुंजीरामायणम' (2015), ‘गोधा' (2017) और ‘मिन्नल मुरली' (2021) जैसी फिल्में दीं. 

20 करोड़ में बनाई थी सुपरहीरो मूवी

‘मिन्नल मुरली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होने के कारण वैश्विक स्तर पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसमें टोविनो थॉमस ने मुख्य भूमिका निभाई. मिन्नल मुरली को बेसिल ने सिर्फ 20 करोड़ रुपये में बनाया था, लेकिन इसकी क्वालिटी कमाल थी. फिल्म हर मोर्चे पर शानदार थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल

साउथ की कहलाता है हिट मशीन

एक्टर के रूप में बेसिल की फिल्में भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. वर्षांगल्क्कु शेषम, गुरुवायूर अंबलानदायिल, ननक्कुई, वाडा, एआरएम और सूक्ष्मदर्शिनी और फलसिमी उनकी यादगार फिल्में हैं. बेसिल जोसफ छोटी फिल्में के बड़े सितारे हैं और उन्हें हिट मशीन भी कहगा जाता है. 

Advertisement

संजू सैमसन की बायोपिक की बायोपिक?

इस दोस्ती ने अब एक नई चर्चा को जन्म दिया है, संजू सैमसन की बायोपिक. रेडिट और सोशल मीडिया पर फैंस सुझाव दे रहे हैं कि यदि संजू की जीवन कहानी पर फिल्म बने, तो बेसिल जोसेफ इसे निर्देशित करें और मुख्य भूमिका भी निभाएं. दोनों की समानता और गहरी दोस्ती को देखते हुए यह आइडिया वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स कहते हैं, 'यह बेसिल की दूसरी सुपरहीरो फिल्म होगी, सुपर सैमसन.'

Featured Video Of The Day
केरल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्या हुआ, रोकनी पड़ी सारी उड़ानें, झुक गए लोगों के सिर
Topics mentioned in this article