शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिख रहा बच्चा आज बन गया है बड़ा स्टार, कभी पिता की मौत पर चिता से मल ली थी बॉडी पर राख

एक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि पिता के जाने के गम में उन्होंने चिता से राख लेकर अपने शरीर पर लगा ली थी, जिसे देख उनके ससुर जी हैरान रह गए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
संजय मिश्रा पिता की मौत से टूट गए थे
नई दिल्ली:

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिख रहा बच्चा आज दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. जिन लोगों ने नहीं पहचाना उन्हें बता दें कि यह बच्चा और कोई नहीं टैलेंटेड एक्टर संजय मिश्रा हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्म वध 2 के लिए चर्चा में हैं. फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं. इसी बीच एक्टर ने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया और पिता के देहांत के बाद उनकी हालत कैसी थी. इस बारे में बताया. 

उतराखंड से हैं संजय मिश्रा की पत्नी

ऑल द बेस्ट, आंखों देखी, मसान और गोलमाल सीरीज के लिए फेमस एक्टर संजय मिश्रा ऑफ स्क्रीन एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं. वह अक्सर अपनी फैमिली के बारे में बात करते हैं. वहीं खासकर अपने पिता के साथ, जिनके साथ उनका मजबूत बॉन्ड था. वहीं हाल ही में इंटरव्यू में उन्होंने पत्नी के बारे में बताया, जिनसे उनकी अरेंज हुई है. उन्होंने कहा, वह बच्चों और पूरे परिवार का बच्चों समेत ख्याल रखती हैं. मैं जब शादी कर रहा था. तब सौरभ शुक्ला ने मुझसे कहा कि संजय अपने घर में किराएदार की तरह रहना. इसलिए मैं अपने घर में किराएदार की तरह रहा. उनका नाम किरण है और वह पहाड़ों से है. हमारी अरेंज मैरिज थी. एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त लगा. वह उतराखंड के छोटे से टाउन दिदिहाट से है. शादी से पहले मैंने कभी ये नाम नहीं सुना था. तो छोटे शहर की लड़की मुंबई में आई एक्टर्स के बीच और सोचती इनका तो अलग ही चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के भाई ने बताया- एक्टर को बॉलीवुड ही नहीं दूसरे लोगों की भी मिल रही मदद

पिता के निधन से टूट गए थे संजय मिश्रा

पिता के निधन का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा, जब मेरे ससुरजी घर पर  अचानक आए तो मैं अपने ड्राइवर के साथ शराब पी रहा था और मैंने मैंने अपने ड्राइवर से कहा जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार हुआ. मुझे वहां ले चलो. मैं घाट गया और किसी की चिता जल रही थी. मैने उस चिता से राख ली और अपने शरीर पर लगा ली और पिता को आवाज लगाई. लेकिन लोग मुझसे सेल्फी मांग रहे थे. तब भी जब मुझ पर राख लगी हुई थी. जब मैं घर आया तो मेरे ससुरजी ने मुझे देखा और उन्होंने अपनी बेटी का भविष्य देखा. मैंने उनके पैर छुए और मेरे ड्राइवर मुझे बाथरुम ले गए और मुझे साफ किया. मैं बहुत इमोशनल हो गया था. मैं घाट पर पापा के लिए बहुत रोया. 

पिता के लिए सीख रहे हैं ये चीज

आगे एक्टर ने कहा, मेरे पिता मेरे भविष्य को लेकर परेशान रहते थे. उन्होंने मुझसे गुजारिश की थी कि संजय प्लीज 10वीं पास कर लो. मैं तुम्हें अपने ऑफिस में वॉचमैन की नौकरी दिलवा दूंगा. लेकिन मैंने पढ़ाई की परवाह नहीं की. यह मेरे लिए नहीं था. पढ़ाई मेरी जिंदगी का उद्देश्य नहीं था. अगर वह मुझे सितार जैसा कोई इंस्ट्रूमेंट देते. तो मैं आज सिंगर या सितारिस्ट होता. मैंने हाल ही में एक टाइपराइटर हफ्तेभर पहले खरीदा है. मेरे पिता चाहते थे कि मैं टाइप राइटिंग करूं ताकि मैं महीने का 700 रुपए एक टाइप राइटर के तौर पर कमा सकूं. तो उनके निधन के सालों बाद मैं टाइपराइटर सीख रहा हूं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉर्डर 2 की 21वें दिन दहाड़ जारी, बॉर्डर के बजट का 38 गुना कर ली कमाई

Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में चली BNP की आंधी, Tarique Rahman होंगे नए PM!
Topics mentioned in this article