संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर कार्पेंटर की मौत, FWICE ने 50 लाख जुर्माने के साथ रखी ये डिमांड

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' के सेट पर हादसे में एक कार्पेंटर की मौत हो गई. इस मामले में FWICE ने भंसाली से 50 लाख का मुआवजा देने की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लव एंड वार के सेट पर हादसा
Social Media
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' के सेट पर एक हादसा हो गया. इस हादसे में एक कारपेंटर की मौत हो गई. इस हादसे के बाद FWICE ने मृतक वर्कर के परिवार के लिए 50 लाख के मुआवजे की मांग की है और फिल्ममेकर से उनके दो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठाने का भी आग्रह किया है. यह घटना 17 जून की सुबह 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान हुई, जब सेट पर बिजली का झटका लगने से कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

भंसाली को देना होगा 50 लाख का मुआवजा

घटना की पुष्टि करते हुए FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन.तिवारी ने कहा कि हालांकि संजय लीला भंसाली ने परिवार को मुआवजे के तौर पर 40 लाख रुपये दे दिए हैं, लेकिन फेडरेशन मांग कर रहा है कि इस रकम को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाए. FWICE ने यह भी अपील की है कि भंसाली चंद्रधारी सिंह यादव के दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएं.

बता दें कि अभी तक कार्पेंटर की मौत की वजह ऑफीशियली कनफर्म नहीं की गई है. लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि किसी शॉर्ट सर्किट के चलते करंट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई. उनकी उम्र 42 साल बताई जा रही है. मृत कार्पेंटर के सपोर्ट में FWICE ने कहा कि कई बार वर्कर्स से आठ घंटे से ज्यादा काम लिया जाता है. एक इंसान के काम करने की भी एक लिमिट होती है. एक बार पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट आ जाए तो हम देखेंगे कि आगे क्या करना चाहिए. चाहे कितना बड़ा प्रोड्यूसर हो और कितनी बड़ी फिल्म बन रही हो वर्कर्स की जिंदगी रिस्क में नहीं डाली जा सकती. 

लव एंड वार की स्टार कास्ट

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही लव एंड वार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2026 में 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हुई. इस फिल्म की कहानी संजय लीला भंसाली और ईला बेदी दत्ता ने लिखी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला, हालत गंभीर

Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
Topics mentioned in this article
Love And War
Sanjay Leela Bhansali
Entertainment
Bollywood
Ranbir Kapoor