संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? अब परिवार ने दिया रिएक्शन

बुधवार सुबह को मीडिया पर इस तरह की खबर आई कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से उनके फैंस चिंता में हैं. लेकिन अब संजय लीला भंसाली के परिवार वालों ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? अब परिवार ने दिया रिएक्शन

मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया. फैंस और फिल्मी सितारों ने अपने खास अंदाज जन्मदिन की बधाई दी.लेकिन संजय लीला भंसाली के जन्मदिन की खुशी पर एक बात ने सबको चिंता में डाल दिया. दरअसल बुधवार सुबह को मीडिया पर इस तरह की खबर आई कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से उनके फैंस चिंता में हैं. लेकिन अब संजय लीला भंसाली के परिवार वालों ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है. 

ये भी पढ़ें: Ramayana Review: 18 से 60 की उम्र के लोगों के दिलों पर छाई रणबीर कपूर की फिल्म, पढ़ें रामायण का रिलीज से पहले रिव्यू

क्या बोला संजय लीला भंसाली का परिवार

अब संजय लीला भंसाली के परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए भंसाली की तबीयत को लेकर कहा कि ये रिपोर्ट्स "पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद" हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. टीम ने साफ किया कि संजय लीला भंसाली बिल्कुल ठीक हैं और अस्पताल सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए गए थे. 

अफवाह पर ना दें ध्यान

परिवार ने कहा "संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं. इनमें कोई सच नहीं है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि ऐसी कोई भी खबर न चलाएं, क्योंकि इनका कोई पुख्ता सोर्स नहीं है. वो सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए गए थे. समझने के लिए धन्यवाद." संजय लीला भंसाली की टीम ने फैंस और मीडिया से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वेरिफिकेशन जानकारी के खबरें न फैलाएं. निर्देशक फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali Heart Attack
Sanjay Leela Bhansali Health Update
Director Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali Films