'सरके चुनर' गाने को लेकर संजय दत्त ने मांगी माफी, अब 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे जिम्मा

'सरके चुनर' गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने गाने के कंटेंट को लेकर संज्ञान लिया था और इससे जुड़े कलाकारों को नोटिस जारी किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'सरके चुनर' गाने को लेकर संजय दत्त ने मांगी माफी

'सरके चुनर' गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने गाने के कंटेंट को लेकर संज्ञान लिया था और इससे जुड़े कलाकारों को नोटिस जारी किया था,इसी सिलसिले में सोमवार 27 अप्रैल को अभिनेता संजय दत्त दिल्ली के जसौला स्थित आयोग के दफ्तर में पेश हुए. सुनवाई के दौरान आयोग ने गाने के कंटेंट पर आपत्ति जताई, जिसके बाद संजय दत्त की ओर से बिना शर्त माफी दी गई. माफी के साथ-साथ संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का ऐलान भी किया है,इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: कभी पर्दे पर कहलाता था छोटा अमिताभ बच्चन, अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब चलाता है रेस्टोरेंट

इस मामले में संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने कहा,'हमने आयोग के सामने बिना शर्त माफी दी है. मेरे मुवक्किल ने 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है. हम आगे भी आयोग के साथ पूरा सहयोग करेंगे.' वहीं इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी नोटिस जारी किया गया था,लेकिन आज की सुनवाई में वे पेश नहीं हुईं. सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस पर आगे सख्त रुख अपना सकता है,यह पूरा मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि मनोरंजन के नाम पर कंटेंट की सीमाएं क्या होनी चाहिए,और क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे गानों के लिए सख्त गाइडलाइंस की जरूरत है

जहां 'सरके चुनर' विवाद में आज अहम घटनाक्रम सामने आया,संजय दत्त ने बिना शर्त माफी दी और 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लेने का ऐलान किया,वहीं, नोरा फतेही की गैर-हाजिरी के बाद अब आयोग के अगले कदम पर नजरें बनी हुई हैं. फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या अन्य पक्ष भी अगली सुनवाई में शामिल होते हैं,इस पर सबकी नजर बनी हुई है.

( रिपोर्ट- वसीम फिरोज)

Featured Video Of The Day
Adani Public School: 'हजारों सपनों और सफलताओं की कहानी' अदाणी पब्लिक स्कूल के गौरवशाली 25 वर्ष