तिहाड़ जेल में चार महीने गुजारकर आई एक्ट्रेस की आपबीती, बोलीं- 'दाल, सब्जी, चार रोटियां और चावल, 500 लोगों के साथ रहना'

तिहाड़ जेल में चार महीने बिताने के बाद संदीपा ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए. उन्होंने गंदगी, मानसिक तनाव और परिवार से मिलने के दर्द को याद किया. जमानत मिलने के बाद उन्होंने जेल में मिली दो जरूरतमंद महिलाओं की कानूनी मदद की और नई शुरुआत की बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संदीपा विर्क के तिहाड़ जेल में गुजारे वो चार महीने
नई दिल्ली:

जेल की सलाखों के पीछे मुश्किल भरे दिन बिताने के बाद एक्ट्रेस संदीपा विर्क (Sandeepa Virk) अब मुंबई लौट आई हैं. एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद थीं. चार महीने तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर रिहा हुईं और अब मुंबई लौट आई हैं. एक बातचीत में संदीपा ने बताया कि जेल का अनुभव उनके लिए कितना दर्दनाक और मेंटली थका देने वाला रहा. उन्होंने जेल की हालत, वहां के माहौल और अपने परिवार के साथ जुड़े इमोशन्स को बेहद सादगी से शेयर किया.

ये भी पढ़ें: जब सनी देओल के नाम पर बिक गई थी अरबाज खान की फिल्म की टिकटें, 13 करोड़ की फिल्म ने किया था बम्पर कलेक्शन

डर और तनाव में गुजरे दिन

संदीपा ने कहा कि तिहाड़ ऐसी जगह है, जहां वो अपने दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहेंगी. पहले दिन जब वो वहां पहुंचीं. तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनके साथ ऐसा हो सकता है. उन्होंने बताया कि जेल का माहौल बेहद भारी था. गंदे वॉशरूम, फर्श पर सोना और एक ही तरह का खाना दाल, सब्जी, चार रोटियां और चावल. हर दिन यही रुटीन था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 500 लोगों के साथ रहना किसी टेंशन और किचन पॉलिटिक्स से कम नहीं था. तनाव इतना बढ़ गया था कि उनकी तबीयत खराब हो गई. कई बार उन्हें लगता था कि मौत आ जाए तो बेहतर है. सबसे ज्यादा दर्द उन्हें तब होता था जब उनके माता-पिता उनसे मिलने आते थे. वो खुद को दोषी मानकर उनसे माफी मांगती थीं. हालांकि परिवार ने हर हाल में उनका साथ दिया.

जमानत के बाद नई शुरुआत

संदीपा पर करीब 6 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई थी. आरोप है कि एक इन्वेस्टमेंट स्कैम में पैसा उनके खातों से होकर गुजरा. हालांकि हाईकोर्ट ने माना कि वो चार महीने से ज्यादा समय से हिरासत में थीं और मुख्य आरोपी फरार है. इसलिए उन्हें जमानत दी गई. जेल से बाहर आने के बाद संदीपा ने दो महिलाओं की मदद की. जिनसे उनकी मुलाकात जेल के अंदर हुई थी. एक महिला पर 3,000 रुपये चोरी का आरोप था और उसके घर की हालत बेहद खराब थी. संदीपा ने वादा निभाते हुए उसे जमानत दिलाने में मदद की. दूसरी महिला को भी अंतरिम जमानत दिलवाई. फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया. लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: बाढ़ में फंसा यात्रियों से भरा वाहन, ग्रामीणों ने ह्यूमन चेन बनाकर 25 लोगों का किया रेस्क्यू
Topics mentioned in this article
Sandeepa Virk
Actress Sandeepa Virk
Sandeepa Virk On Tihad Jail
Sandeepa Virk Videos
Sandeepa Virk Photos