'कयामत नजदीक है,' लेटेस्ट वीडियो में सना खान बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो

सना खान ने अपने हालिया वीडियो में 'कयामत' की बात और 'कब्र की तैयारी' कर लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अब खुलूस का जमाना चला गया है. सब छोड़ कर अपनी आखिरत और कब्र की तैयारी खुद करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सना खान ने कहा अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस सना खान ने अपने हालिया वीडियो में 'कयामत' की बात और 'कब्र की तैयारी' कर लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अब खुलूस (मन में मैल या छल-कपट ना होना) का जमाना चला गया है. सब छोड़ कर अपनी आखिरत और कब्र की तैयारी खुद करें. सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, आखिर में औलाद से लेकर रिश्तेदार और दोस्त तक कोई काम नहीं आने वाला है. आज के समय में कोई किसी को याद नहीं करता है और परवाह नहीं करता. ऐसे में कोई आपके लिए सदका नहीं करेगा और ना ही कोई कुरान पढ़कर आपके कर्मों से बख्शवा देगा. सना के इस वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं. 

सना खान ने वीडियो में क्या कहा 
सना खान ने वीडियो में कहा, 'आपको क्या लगता है. आपके मरने के बाद आपकी औलाद, आपके रिश्तेदार, आपके घरवाले, आपके दोस्त..आपके लिए कुरान पढ़-पढ़के आपको बख्शवा देंगे? ये औलाद आपके लिए कुरान पढ़ेगी, जो आपके कहने पर नमाज तक नहीं पढ़ती? ये रिश्तेदार आपके लिए दुआ करेंगे, जिनके दुनिया के झगड़े ही आपके साथ खत्म नहीं होते? ये दोस्त आपके लिए सूरह फातिहा पढ़ेंगे, जिनके साथ अगर आप दीन की बात कर लो, तो आपका मजाक बना देते हैं? ये भाई-बहन आपके लिए सदका करेंगे, जो आपको ईद के दिन भी याद नहीं रखते?'

यह भी पढ़ें-  'वो हीरो है तो कुछ नहीं कह सकते', गोविंदा के अफेयर्स पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा, सोचती रही तो डायबिटीज बढ़ जाएगी 

Advertisement

'कब्र की तैयारी खुद करें'
सना खान ने आगे कहा, ' कयामत नजदीक आ रही है. हर  तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. अपनी कब्र की तैयारी खुद करें. जब लोग जिंदा इंसानों को याद नहीं रखते, तो मरने के बाद कौन याद रखेगा? सब भूल जाते हैं. अपनी कब्र, अपनी आखिरत की तैयारी खुद करें. आज से करें.' 

यूजर्स के आए रिएक्शन 
सना के इस वीडियो को राखी सावंत ने लाइक किया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'बहुत जरूरी पैगाम है.' एक और ने लिखा है, 'मुझे तो पूरा यकीन है कि कोई भी हमारे लिए नहीं पढ़ेगा.'  वहीं कई यूजर्स ने उनकी बात को सही कहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- फराह खान और रितेश देशमुख 'के साथ लॉक अप 2' में एंट्री करेंगी कंगना रनौत,  बनेंगी  'जनता की आवाज'

सना खान का करियर 
सना खान साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साल 2020 में उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया था कि वह अब इंसानियत और अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना चाहती हैं. फिर साल 2020 में उन्होंने गुजरात के बिजनेसमैन और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था.  सना खान आज अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं और दो बेटों की मां हैं.
 

Featured Video Of The Day
भारत के मंदिरों की कमाई किस-किस ने उड़ाई?
Topics mentioned in this article
Sana Khan
Sana Khan Actress
Sana Khan Anas Saiyad
Sana Khan News
Sana Khan Latest Comment