Sana Khan Mother Passed Away: सना खान की मां का हुआ इंतकाल, लंबे समय से थीं बीमार

Former Actress Sana Khan's Mother Saeeda Death: टीवी और बॉलीवुड की एक्स एक्ट्रेस सना खान पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा. उनकी मांग का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपनी मां सईदा के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया पर शेयर की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sana Khan Mother Passed Away: सना खान की मां हुआ इंतकाल
नई दिल्ली:

Sana Khan Mother Death: टीवी और बॉलीवुड की एक्स एक्ट्रेस सना खान पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा. उनकी मांग का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपनी मां सईदा के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया पर शेयर की. सना खान ने जय हो! और वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में एक्टिंग कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मां के निधन की जानकारी शेयर की है. सना खान ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थीं. 

उन्होंने लिखा, "इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलाही राजिउन. मेरी प्यारी मां सईदा ने खराब स्वास्थ्य की स्थिति से जूझते हुए अल्लाह की ओर वापसी की." सना के पोस्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार की नमाज (नमाज-ए-जनाजा) मंगलवार रात 9:45 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में ईशा की नमाज के बाद होगी. उन्होंने आगे लिखा, "नमाज-ए-जनाजा ओशिवारा कब्रिस्तान में ईशा की नमाज के बाद रात 9:45 बजे होगी. मेरी मां के लिए आपकी दुआएं बहुत मददगार होंगी." सना खान ने अपनी मां के निधन का सटीक कारण नहीं बताया है. 

सना खान अक्सर अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती थीं. साल 2023 में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी मां उनके जूतों के फीते बांधती नजर आई थीं. इस वीडियो के साथ सना ने लिखा था, "मां के प्यार से ज्यादा सच्चा और निस्वार्थ प्यार कोई नहीं होता." आपको बता दें कि सना खान बिग बॉस 6 में भी नजर आ चुकी हैं और अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. इस मुश्किल वक्त में उनके फैंस और शुभचिंतक उनकी मां के लिए दुआएं कर रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Sana Khan
Sana Khan Mother Passed Away
Sana Khan Mother
Sana Khan Mother Death
Actress Sana Khan