'शक्तिमान बिक गया', समय रैना के साथ दिखे मुकेश खन्ना तो फैन्स को आया गुस्सा

समय रैना और मुकेश खन्ना ने एक स्मार्ट फोन के कमर्शियल के लिए कोलैब किया. ये अनएक्सपेक्टेड कोलैब यूं तो लोगों को हैरान करता है लेकिन कुछ लोग इससे देख नाराज भी हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
समय रैना और मुकेश खन्ना का अनएक्सपेक्टेड कोलैब
Social Media
नई दिल्ली:

समय रैना के शो India's Got Latent से जुड़े विवाद के दौरान एक्टर मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन समय रैना को काफी क्रिटिसाइज किया था. इसके जवाब में समय ने उन पर तंज कसा था. समय की बातों का जवाब देते हुए मुकेश ने शो को "अश्लील" बताया था और कहा था कि कॉमेडियन को गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए. पब्लिक प्लैटफॉर्म पर हुई बहस के बावजूद, अब दोनों एक कमर्शियल के लिए साथ आए हैं. इस कोलैब ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. वहीं कुछ इसे ऐसा बता रहा हैं जिसकी कभी उम्मीद की ही नहीं जा सकती थी. कुछ लोग तो मुकेश को क्रिटिसाइज कर रहे हैं कि उन्होंने समय के खिलाफ इतनी कड़ी बातें कहने के बाद भी उनके साथ काम किया.

समय रैना और मुकेश खन्ना का नया ऐड 

सोमवार (22 जून) को समय ने इंस्टाग्राम पर Ai+ स्मार्टफोन का एक ऐड शेयर किया. इसमें वह और 'शक्तिमान' स्टार मुकेश खन्ना नजर आ रहे हैं. वीडियो में समय फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं, "थैंक्स यार. शो अब वापस आ रहा है. जैसा कि कहते हैं अंधेरा ज्यादा देर तक नहीं रहता." तभी शक्तिमान अपने खास अंदाज में आते हैं. उन्हें देखकर समय पूछते हैं, "सर, आप मेरी छत पर क्या कर रहे हैं?" मुकेश जवाब देते हैं, "तेरी टेढ़ी दुम सीधी करने आया हूं, समय रैना."

समय अपने अंदाज में कहते हैं कि उन्हें उनके साथ छत पर रहने से डर लग रहा है और उनसे अंदर आने को कहते हैं. तब मुकेश कहते हैं, "तीन FIR होने के बाद भी तू सुधरा नहीं, है ना? तेरा मुंह काला करना ही पड़ेगा." समय जवाब देते हैं, "तो फिर 'ब्लैकफेस' करने के लिए आपके खिलाफ एक और FIR हो जाएगी, है ना?" गुस्साए मुकेश आगे कहते हैं, "फिर से घटिया जोक्स. फिर से कुत्ता आकर कह रहा है कि मेरी पूंछ टेढ़ी है. कुत्ता कभी भी आकर नहीं कहता कि देखो-देखो मेरी पूंछ टेढ़ी है. तुम्हारी इसी गंदी भाषा से लोगों का दिमाग खराब हो गया है. तुम हिंदुस्तान में रहते हो पर तुम्हारे जोक्स अश्लील अमेरिकन स्टाइल के हैं. जूते जापानी हैं और शर्ट कनाडा की." आखिर में समय उन्हें स्मार्टफोन दिखाता है और बताता है कि यह 'मेड इन इंडिया' है.

Advertisement

इस फोन कमर्शियल को इंटरनेट पर लोगों के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, "GTA 6 से पहले बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड कोलैब." दूसरे ने लिखा, "हाहाहा, ऐसा कोलैब जिसको किसी ने कभी इमैजिन भी नहीं किया होगा." तीसरे ने कहा, "किसी को इस कोलैब की उम्मीद नहीं थी."

हालांकि कुछ यूजर्स ने मुकेश खन्ना की आलोचना की क्योंकि उन्होंने पहले समय की बुराई की थी और अब उन्हीं के साथ कोलैब कर रहे हैं. एक कमेंट में लिखा था, "शक्तिमान भी बिक गया." दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि समय के साथ विवाद खड़ा करना आपके बैंक बैलेंस के लिए अच्छा है, क्योंकि वह हर नफरत करने वाले के साथ कोलैब करते हैं और उन्हें चुप भी करा देते हैं." एक और कमेंट में लिखा था, "शक्तिमान की नीयत बदल गई."

Advertisement

यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ की फैमिली में इकलौती ग्रेजुएट हैं कृष्णा श्रॉफ, इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

Featured Video Of The Day
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के घायल होने की आशंका
Topics mentioned in this article
Samay Raina
Mukesh Khanna
Entertainment
Bollywood
Netflix