स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अपने कॉन्ट्रोवर्शियल शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के साथ लौटे हैं, जो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो रहा है. 20 जून को सीजन 2 का पहले एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें अल्फा एक्टर्स आलिया भट्ट और शारवरी वाघ शिरकत नजर आए. पहले एपिसोड में समय रैना की रोस्टिंग जारी रही. वहीं डोनाल्ड ट्रंप के डुप्लीकेट भी नजर आए. इस बीच शो में मेहमान बनकर पहुंची आलिया भट्ट की फ्लॉप फिल्म जिगरा का मजाक होस्ट समय रैना ने उड़ा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि शो में ही एक्ट्रेस शारवरी ने समय रैना को करारा जवाब दिया है.
जिगरा का समय रैना ने उड़ाया मजाक
समय रैना ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में जिगरा की ओपनिंग की. वहीं आलिया भट्ट और शारवरी का वेलकम सीजन 2 के प्रीमियर पर किया. वहीं आगे आलिया भट्ट ने जब कहा, मुझे अफसोस हो रहा है अब. तो समय रैना ने रोस्ट करते हुए कहा, मैने भी किया था जिगरा देख के अफसोस. इसे सुनते ही आलिया भट्ट हैरान रह गई. वहीं शारवरी हंसती हुईं नजर आईं. हालांकि आलिया भट्ट ने जवाब में कहा, हालांकि तुमने फिल्म देखी. थैंक्यू फिल्म में कॉन्ट्रिब्यूट करने के लिए.
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 59 साल पुराना गाना कर देगा पापा को खुश, एक्ट्रेस ने भी दी है आवाज, फादर्स डे के लिए है बेस्ट
डोनाल्ड ट्रंप बन आलिया-रणबीर पर कसा तंज
समय रैना के शो में डोनाल्ड ट्रंप बनकर एक शख्स पहुंचा, जिसने रणबीर कपूर और रणवीर अलाहबादिया पर कहा, वो खुश हैं एक्ट्रेस रणबीर बर्बादिया के साथ नहीं हैं. क्योंकि वो उन्हें बहुत डराते हैं. इसे सुनकर आलिया कन्फ्यूज लगती हैं. लेकिन बाद में साफ किया कि रणबीर कपूर की नहीं बल्कि रणवीर अलाहबादिया की बात कर रहे हैं. इसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं.
समय रैना ने कान्स का उड़ाया मजाक
इसके बाद समय रैना ने कहा, सच कहूं तो आलिया जी मैं आपके साथ बैठकर बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं. आपके पति (रणबीर कपूर) का और आपका भी. इसके साथ ही पिछले दिनों कान्स में आलिया भट्ट के शिरकत करने पर भी समय रैना ने तंज कसा और कहा, कहां कान्स, कहां लेटेंट. लेकिन यहां कैमरा आप पर है. इस पर आलिया बोलीं, नहीं नहीं समय. सच कहूं तो मुझे लगता है कि हम सभी यह कह सकते हैं और उन सभी हंसी मजाक के लिए भी बहुत आभारी हो सकते हैं, जो हमें कपिल शर्मा की वजह से मिले हैं.
ये भी पढ़ें- नेपाली गाने की धुन से तैयार हुआ पंचम दा का ये गाना, 60 साल बाद भी मोहम्मद रफी की आवाज में देता है सुकून