सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म मातृभूमि में सलमान खान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. वहीं अब भाईजान की नई फिल्म की चर्चा भी शुरू हो गई है. इस बार सलमान खान के साथ 19 साल छोटी शाहरुख खान की एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. यह एक्ट्रेस 1200 करोड़ रुपये की फिल्म दे चुकी है. इस एक्ट्रेस का नाम नयनतारा है.
कौन है सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर
सलमान खान की अगली फिल्म एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें रोमांस का भी खूबसूरत तड़का होगा. फिल्म के निर्देशक वम्शी पेडिपल्ली हैं, जो तेलुगु सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर हैं. उन्होंने पहले 'महार्षि' और 'वरिसु' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं. इन फिल्मों में उन्होंने एक्शन के साथ भावनाओं को अच्छी तरह से जोड़ा था. इसी स्टाइल को इस नई फिल्म में भी देखने को मिलेगा. प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशंस इस फिल्म को बना रही है.
एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान
यह सलमान खान और नयनतारा की पहली फिल्म साथ होगी. दोनों सुपरस्टार्स की यह जोड़ी दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बनने वाली है. फिल्म में सलमान एक्शन से भरपूर रोल में दिखेंगे, जबकि नयनतारा उनके साथ रोमांटिक सीन शेयर करेंगी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें अनिल कपूर भी नेगेटिव रोल में हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. फिल्म का शूटिंग अप्रैल के मध्य से शुरू होने वाली है. फिल्म का बजट बड़ा होगा और इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा.