सलमान खान की इस जैकेट की कीमत में आ जाएंगी दो फॉर्च्यूनर कार, बूट और पेंट की कीमत भी कर देगी शॉक्ड

सलमान खान का फैशन फिर चर्चा में है. हालिया लुक में उनका जैकेट फॉर्च्यूनर से भी महंगा बताया जा रहा है. ब्रियोनी लेदर जैकेट, डिजाइनर जींस और बूट्स के साथ भाईजान का स्वैग सोशल मीडिया पर बहस और मजेदार रिएक्शंस का कारण बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान की इस जैकेट की कीमत में आ जाएगी फॉर्च्यूनर

बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर का नाम स्टाइल और स्वैग का इक्वेलेंट बन चुका है, तो वो हैं सलमान खान. उम्र बढ़ने के साथ उनका स्टारडम कम नहीं हुआ, बल्कि उनका अंदाज और भी रॉयल होता गया है. सलमान का फैशन कभी ओवर द टॉप नहीं होता, लेकिन फिर भी वो लोगों का ध्यान खींच लेता है. सिंपल टी शर्ट, डेनिम या जैकेट, जो भी पहन लें, उसमें ‘भाईजान वाला स्वैग' अपने आप आ जाता है. हाल ही में सलमान खान का एक ऐसा लुक सामने आया. जिसने फैन्स ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया को भी हिला कर रख दिया.  

फॉर्च्यूनर से महंगा जैकेट

इस बार सलमान खान जिस लुक में नजर आए, उसकी सबसे ज्यादा चर्चा उनके जैकेट को लेकर हो रही है. एक इंस्टाग्राम हैंडल ने उनके पूरे लुक को डिकोड किया है. और, ये दावा किया है कि उनकी जैकेट की कीमत फॉर्च्यूनर से भी ज्यादा है. दावा है कि उन्होंने इटालियन लग्जरी ब्रांड Brioni का एम्बॉस्ड लेदर जैकेट पहना . जिसकी कीमत करीब 62,30,100 रु. है. यानी इतनी रकम में एक शानदार फॉर्च्यूनर आराम से आ जाए. इसके साथ सलमान ने Amiri Tan Carpenter Jeans पहनी, जिसकी कीमत लगभग 1,19,890 रु. बताई जा रही है. वहीं उनके बूट्स Brune & Bareskin ब्रांड के हैं.जिनकी कीमत करीब 12,999 रु. बताई जा रही है. ये बात अलग है कि महंगे कपड़ों के बावजूद सलमान का लुक जरूरत से ज्यादा चमकदार नहीं. बल्कि क्लासी और पावरफुल दिखता है.

फैन्स का रिएक्शन

जैसे ही सलमान खान का ये लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा कि, इतने में तो घर और गाड़ी दोनों आ जाए, तो किसी ने मजाक में कहा कि इतने पैसों में आयरन मैन का सूट आ जाएगा. कुछ यूजर्स ने जैकेट की कीमत पर सवाल उठाए और कहा कि ये तो जाफराबाद से 9300 की लग रही है. वहीं कुछ फैन्स ने बूट्स की कीमत को लेकर बहस छेड़ दी. किसी ने कहा सलमान इतने सस्ते जूते नहीं पहनते. तो किसी ने दावा किया कि बूट्स स्टिंगरे फिश लेदर के हैं और उनकी कीमत 79,999 रुपये है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salman Khan Jacket
Salman Khan Jacket Price
Actor Salman Khan
Salman Khan Movies