सलमान खान को अस्पताल से लौटते हुए पैपराजी पर आया गुस्सा, लिखा- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

Salman Khan Warns Paparazzi: सलमान खान ने मुंबई हिंदुजा अस्पताल के बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स को डांट लगाई, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान ने पैपराजी को दी वॉर्निंग
नई दिल्ली:

Salman Khan Warns Paparazzi: सलमान खान सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं. लेकिन पिछले कई दिनों से वह अपना गुस्सा, दर्द और प्यार इंटरनेट पर बयां कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने पैपराजी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लताड़ लगाई और चेतावनी दी. क्यों सलमान खान ने पैपराजी को डांटा? आप भी वजह सोच रहे होंगे. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान अस्पताल के बाहर पैपराजी की क्लास लगाते हुए अपना आपा खोते हुए नजर आए क्योंकि वह उनका पीछा करते हुए और अस्पताल के बाहर अटेंशन के लिए चिल्लाते हुए नजर आए. वहीं इसके बाद उन्होंने लगातार 4 पोस्ट शेयर किए हैं. 

सलमान खान ने प्रैस को दी चेतावनी

इंस्टाग्राम पर अपनी मुस्कुराते हुए सेल्फी शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने लिखा, अगर मुझे अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखा, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो. वही प्रेस, जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनका मैंने ख्याल रखा और यह देखा कि वह भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें. 

ये भी पढ़ें- ‘बाप पे मत जाना' कहने वाली डॉली बिंद्रा का ट्रांसफॉर्मेंशन देख लगेगा झटका, फैंस बोले- कितना वजन कम कर लिया

सलमान खान ने कहा- चुप हो जाओ

अन्य पोस्ट में मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर करते हुए भाईजान ने लिखा, अगर वह मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप हो जाओ. एन्जॉय मत करो. भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की... फोटो जरुरी है या लाइफ. 

Advertisement

सलमान खान ने कहा- तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा...

तीसरी पोस्ट में सलमान खान ने लिखा, ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राय कर लेना मेरे साथ. बस ट्राय कर लेना. जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा क्या मैं ऐसे रिएक्ट करुंगा. 

सलमान खान ने चौथे पोस्ट में कहा- लड़ना नहीं भूला

अन्य पोस्ट में सलमान खान ने कहा- 60 साल को हो गया हूं. लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना. जेल में डालोगे हा हा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की शादी की तस्वीरें, मनाई 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी, दिखाई 30 मिनट की सिंपल शादी की झलक  

Featured Video Of The Day
होर्मुज की हिफाजत के लिए खाड़ी देशों को चाहिए भारत का साथ?
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salman Khan Angry
Salman Khan Warns Paparazzi
Salman Khan Video