सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पिछले दिनों खबरें आईं कि मातृभूमि को CBFC द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है. इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की संभावना है. लेकिन अब सलमान खान फिल्म्स ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर हाल ही में सामने आई अटकलों को खारिज कर दिया है. वहीं पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने साफ किया कि मातृभूमि को सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भेजा गया है. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान खान फिल्म्स ने अफवाहों पर लगाया विराम
प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साफ किया है कि फिल्म को लेकर CBFC सर्टिफिकेशन में किसी तरह की दिक्कत आने की खबरें गलत हैं. बैनर ने बताया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है. साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें. फिल्म से जुड़ी सभी आधिकारिक घोषणाएं सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए ही की जाएंगी.
ये भी पढ़ें- सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज पर रोक! जानें क्या है मामला
मातृभूमि की रिलीज पर थीं अटकलें
हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि सलमान खान की गलवान पर आधारित फिल्म को CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने अगले आदेश तक रोक दिया है. जबकि पिछले दिनों कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग पर काम चल रहा है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. वहीं इससे पहले फिल्म का नाम को लेकर काफी चर्चा थी, जिसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया था. वहीं काल्पनिक कहानी होने का डिस्क्लेमर भी दिया गया. इसी को देखते हुए कहा गया था कि CBFC ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है वायरल गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का मंगल गीत, आज खूब है पॉपुलर