Mother's Day 2026: सलमान खान ने मदर्स डे पर शेयर की बचपन की फोटो, मां सलमा खान और हेलन के लिए लिखी ये बात

Mother's Day 2026: सलमान खान ने मदर्स डे पर अपनी दोनों मांओं सलमा खान और हेलेन के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की है, जो वायरल हो रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान ने मदर्स डे पर सलमा खान और हेलन के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति प्यार और खास रिश्ते के लिए भी जाने जाते हैं. वहीं मौका मदर्स डे का हो तो वह मां के लिए प्यार बयां करने में पीछे नहीं हटते. इसीलिए 10 मई 2026 को मनाए गए मदर्स डे के खास मौके पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों मांओं सलमा खान और हेलेन के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान के पापा सलीम खान ने दो शादियां की हैं. वहीं उनकी पहली पत्नी सलमा खान और दूसरी पत्नी हेलन खान हैं. जबकि सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान और सोहेल खान सलमा खान और सलीम खान के बच्चे हैं. 

सलमान खान ने बचपन की फोटो के साथ कहा हैप्पी मदर्स डे

इस पोस्ट में सलमान की बचपन की एक खास तस्वीर थी, जिसमें वह सलमा खान के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों सोफे पर साथ बैठकर खूबसूरत पल बिताते दिखे, वहीं एक और खास तस्वीर में सलमान, सलमा खान और हेलेन एक साथ नजर आए. इन तस्वीरों में सलमान का अपनी जिंदगी की इन दो खास महिलाओं के प्रति प्यार, सम्मान और गहरा रिश्ता साफ दिखाई दिया. तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “Happy Mother's Day”

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की तैयारी में जुटे हैं. सलमा खान द्वारा सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हौसले की दमदार कहानी दिखाएगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् की शूर्पनखा बनीं बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस, पति का फ्लॉप करियर और 400 करोड़ी फ्लॉप फिल्म से लगा झटका

Advertisement
Featured Video Of The Day
सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से हिंदू-मुस्लिम दोनों का इनकार
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Mothers Day
Mother's Day 2026
Celebs Mother's Day
Salman Khan Mother