एक हिट फिल्म से सलमान खान ने बचाया था इस डायरेक्टर को दिवालिया होने से, 1 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 40 करोड़

सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं. उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं. सलमान खान एक ऐसी ही डायरेक्टर को दिवालिया होने से बचा लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक हिट फिल्म से सलमान खान ने बचाया था इस डायरेक्टर को दिवालिया होने से

सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं. उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं. सलमान खान एक ऐसी ही डायरेक्टर को दिवालिया होने से बचा लिया है.यह डायरेक्टर दिवालिया होने वाला था, लेकिन सलमान खान की एक हिट फिल्म ने उसका करियर बचा लिया. हम बात कर रहे हैं मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की है. सलमान खान और सूरज बड़जात्या का साथ बॉलीवुड में काफी पुराना और सफल रहा है.

प्रोडक्शन कंपनी पर बड़ी मुश्किल आई

दोनों ने मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान की एक फिल्म ने सूरज बड़जात्या के करियर को बंद होने से बचा लिया था? सूरज बड़जात्या ने पिछले साल बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया.उन्होंने बताया कि 'मैंने प्यार किया' रिलीज होने से पहले उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर बड़ी मुश्किलें आ गई थीं.ऑफिस बंद होने की नौबत आ गई थी.फिल्म का बजट उस समय बहुत ज्यादा था और सब कुछ दांव पर लगा हुआ था.

सलमान खान की फिल्म ने जीत दिल

सूरज बड़जात्या ने कहा, "उस जमाने में 'मैंने प्यार किया' सबसे महंगी फिल्म थी.हमने 4 ट्रैक साउंड का इस्तेमाल किया और भव्य सेट बनवाए, जो उस समय किसी और फिल्म में नहीं देखे गए थे.अगर ये फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं करती तो शायद हमारा दफ्तर बंद हो जाता।" सलमान खान उस समय उभरते हुए सितारे थे और भाग्यश्री इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं.फिल्म की सरल कहानी, गाने और रोमांटिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया.फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया.

Advertisement

मैंने प्यार किया ने की बंपर कमाई

सिर्फ 1 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही.उस साल ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.इस सफलता ने न सिर्फ सलमान खान को सुपरस्टार बना दिया, बल्कि सूरज बड़जात्या की कंपनी को भी नई जिंदगी मिल गई.इसके बाद दोनों ने कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जो आज भी परिवार के साथ देखी जाती हैं.

Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari district Fire: CM शुभेंदु के गृह जिले में किसने लगाई आग? अभिषेक बनर्जी की पोस्ट से मचा बवाल!