सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया मातृभूमि का म्यूजिक वीडियो, लिखा- ॐ मैं हूं

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग 'मातृभूमि' के नए गाने में देखने को मिली है, जो बकरीद पर रिलीज किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान ने ईद पर शेयर किया मातृभूमि का नया गाना
नई दिल्ली:

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'मैं हूं' गुरुवार को बकरीद के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है. यह एक इमोशनल और देशभक्ति से ओत-प्रोत म्यूजिक है. अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "गाना 'मैं हूं'." अभिनेता सलमान खान और उनकी को-स्टार चित्रांगदा का यह गाना कोई रोमांटिक सॉन्ग नहीं बल्कि भावुक कर देने वाला गाना है, जिसके शुरुआत में सलमान खान और चित्रांगदा की झलक देखने को मिलती है. इसमें प्यार भी है और अपने साथी से दूर होने की तड़प भी. 

बकरीद पर रिलीज किया गाना

गाने में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह सलमान खान के लिए काफी इमोशनल होती दिख रही हैं और इन झलकियों को ब्लैक एंड व्हाइट में तैयार किया गया है. इमोशनल सॉन्ग को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने इस गाने को आवाज दी है. इस गाने को देखने के बाद फैंस ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर किया है. वहीं ईद की बधाई भाईजान को दिया है. 

ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने किया माइकल जैक्सन के गाने पर डांस, रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने किया रिकॉर्ड, इंटरनेट यूजर्स ने दिया रिएक्शन

Advertisement

मातृभूमि के बारे में

फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर स्थिति संभालते हैं. वहीं उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, अभिनेता अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान और चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा, इसमें जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है. 

मातृभूमि की रिलीज डेट

गौतलतब है कि फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों व कुछ रीशूट के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई है. अब फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- शमिता शेट्टी ने 47 साल की उम्र में सिंगल रहने पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
नितिन नवीन के गढ़ में BJP को हराएंगे प्रशांत किशोर? खुद लड़ेंगे चुनाव?
Topics mentioned in this article