सलमान खान के परिवार से पंगा, करीबी रिश्तेदार को मिली धमकी पैसे नहीं दिए तो...खुद को बताया लॉरेंस का आदमी

सलमान खान के करीबी को धमकी की खबर ने एक नई चिंता खड़ी कर दी है. पहले ही रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से सेलेब्स की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान के करीबी को धमकी
Social Media
नई दिल्ली:

अभी कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इस मामले की जांच चल ही रही थी कि खबर आई रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है. रणवीर के मामले की चर्चा शुरू हुई तो पता चला कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है. एक धमकी भरे ईमेल के साथ उनसे भी करोड़ों की फिरौती मांगी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया है. सूत्रों के मुताबिक यह जिन्हें धमकी दी गई है वह भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और धमकी में कहा गया है कि पैसे ना दिए गए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को इस फिल्म ने बनाया था दीवालिया, 14 साल पहले कमाए थे सिर्फ 38 लाख- जानें कितना था बजट

मुंबई पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है, लेकिन अभी तक सलमान खान या उनके उस करीबी की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसे हाई-प्रोफाइल मामलों में अक्सर लोग शिकायत दर्ज करने से हिचकिचाते हैं और चाहते हैं कि पुलिस खुद से (सुओ मोटो) जांच शुरू करे.

Advertisement

इसके बावजूद पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई है, लेकिन बिना औपचारिक शिकायत के कार्रवाई सीमित रह जाती है. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती यह भी है कि अपराधी अक्सर VPN और दूसरी तकनीकी तरीकों से अपनी पहचान छिपाते हैं. हाल के दिनों में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और दूसरे धमकियों के पैटर्न को देखते हुए यह साफ है कि बिश्नोई गैंग बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को निशाना बना रहा है.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2, गदर 2 या दंगल नहीं कमाई की असली धुरंधर अब OTT पर रिलीज, 30 करोड़ के बजट में की थी ताबड़तोड़ कलेक्शन

Advertisement

कई दूसरे लोगों को भी ऐसी धमकियां मिली हैं, लेकिन डर और इमेज के कारण वे पुलिस के पास नहीं पहुंच रहे. इससे जांच में बाधा आ रही है. बॉलीवुड में इस तरह की घटनाएं बढ़ने से इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. देखना होगा कि इस मामले की जांच में क्या सामने आता है.

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Salman Khan
Ranveer Singh Receives Threat
Salman Khan Threat Call
Salman Khan Relative