सलमान खान को 2024 में फिल्म नहीं म्यूजिक वीडियो में हो जाइए खुश, यहां भी मिलेगा एक्शन एक्शन एक्शन

Salman Khan AP Dhillon Old Money Releases: सलमान खान की 2024 में फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए भाईजान ने एपी ढिल्लों के साथ ओल्ड मनी म्यूजिक वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Old Money Video: सलमान खान का ओल्ड मनी म्यूजिक वीडियो हुई आउट
नई दिल्ली:

Salman Khan AP Dhillon Old Money Releases: सलमान खान की 2024 में कोई नईं फिल्म नहीं आ रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी निराशा है. लेकिन चिंता मत कीजिए क्योंकि भाईजान आपको फिल्म का मजा म्यूजिक वीडियो में देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह सिंगर एपी ढिल्लों के साथ एक्शन एक्शन और सिर्फ एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और खूब फायर इमोजी शेयर करते दिख रहे हैं. 

सलमान खान ने म्यूजिक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ओल्ड मनी आउट नाओ. इससे पहले एक प्रोमो सामने आय़ा था, जिसकी शुरूआत में एपी ढिल्लों और उनका एक दोस्त लड़ने के लिए बंदूक लेकर भागते नजर आते हैं. तभी उन्हें सलमान खान खड़े नजर आते हैं. सुपरस्टार दोनों से पूछते हैं कि कहां जा रहे हो तो दोनों कहते हैं कि भाई बस आधे घंटे में आ गए. इस पर सलमान खान कहते हैं कि कहीं पिछली बार की तरह मुझे आने की जरूरत ना पड़े. प्रोमो के आखिर में एपी ढिल्लों को हंसते हुए देखा जा सकता है. 

Featured Video Of The Day
केतन के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, दादा की मौत कैसे हुई?
Topics mentioned in this article
Salman Khan
AP Dhillon
Old Money Promo
Old Money Video
Old Money New Video
Old Money Music Video