सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का इवेंट रखा गया. जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही. इस इवेंट के दौरान फिल्म का कहानी और इसको बनाने को लेकर के मीडिया ने कई सवाल किए. जिसमें से फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर के सवाल किया गया. क्योंकि सलमान खान बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस पर सलमान खान ने अपनी फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में बात की.
सलमान खान ने कहा कि, " कि ये जो नैरेटिव जो है ना हम चाईना के अगेंस्ट जा रहे हैं वगैरह...और फिर हमारी गवरमेंट ने हम पर प्रेशर डाला है कि इसका स्क्रिप्ट चेंज करो. रिराइट करो. ये सब बकवास है. इसमें कोई सच्चाई नही है. हमने पिक्चर बनाई है सोल्जर्स के ऊपर, कि उनकी फैमिली पर क्या गुजरती है, वो किन हालातों से गुजरते हैं. वो साइड और ये साइड दोनों. तो इसमें कोई नेगेटिव फोर्सेस नहीं है. बस हालात है नेगेटिव. कैसे इन सोल्जर्स के लिए उनका देश पहले आता है. वो एक-दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन जब एक सिचुएशन आता है तो नेशन पहले आता है. हमारे डायरेक्टर साहब का एक पहले का वर्जन था. इस पर डायरेक्टर उनकी हां में हा मिलाते हैं और सब हंसने लगते हैं."
फिल्म में देरी की वजह
फिल्म में देरी की वजह यह है कि आजकल VFX को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं और हर कोई छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देता है. हम नहीं चाहते कि दर्शकों को फिल्म में कोई भी VFX शॉट खराब लगे या उन्हें किसी तरह की कमी नजर आए. फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है और हम चाहते हैं कि जब दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखें, तो इसका विजुअल अनुभव उन्हें हैरान कर दे. यह फिल्म बहुत खूबसूरती से शूट की गई है और हम चाहते हैं कि इसका हर दृश्य शानदार हो.
हमने सोचा था कि फिल्म की शूटिंग 45-50 दिनों में पूरी हो जाएगी, लेकिन फिर मैडम के साथ एक घटना हो गई, जिसके बाद उनकी फिजियोथेरेपी में काफी समय लग गया. इस वजह से भी फिल्म में देरी हुई. पहले हमने इसे जनवरी या जून में रिलीज करने का सोचा था, फिर अगस्त की योजना बनी, लेकिन रिलीज आगे बढ़ती गई. अब फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी.
फिल्म में सलमान ने खुद गाया है गाना
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेता सलमान रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाते हुए और अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए नजर आए थे. गाने के प्रमोशनल पोस्टर में सलमान खान नजर आए. पोस्टर में वह हेडफोन पहने हुए मुस्कुरा रहे हैं और गाना सुन रहे हैं. पोस्टर पर दिए गए क्रेडिट के मुताबिक, 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' हिमेश रेशमिया का म्यूजिकल है, जिसे सलमान खान और गायिका मुस्कान ने मिलकर गाया है, जबकि संगीत साजिद खान ने तैयार किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. उन्होंने लिखा, "डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 बजे, फ्लाइट टाइम पर है, 2 पैग हो चुके हैं, अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं, पता नहीं कहां लैंड करूंगा. गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज हो गया है."
ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान ने किसी गाने को अपनी आवाज दी हो। पिछले कई सालों में सलमान ने अपनी फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं, जिनमें 'हैलो ब्रदर' का 'चांदी की डाल पर' भी शामिल है, जो उनके शुरुआती गानों में से एक था. इसके बाद उन्होंने 'वांटेड' के 'मोस्ट वांटेड ट्रैक', 'किक' के 'हैंगओवर', 'तू ही तू' और 'है यही जिंदगी' में अपनी आवाज दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं