वही चेहरा, वही एक्सप्रेशन और भाईजान वाला अंदाज, सलमान खान के हमशक्ल ने दिलाई पुराने दौर की याद, फैंस बोले- जैसे 90s में लौट गया वक्त

कुछ चेहरे पुरानी यादों को फिर जिंदा कर देते हैं. सलमान खान के इस हमशक्ल ने भी फैंस को 90s के उस दौर में पहुंचा दिया, जब भाईजान का अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान के हमशक्ल ने मचाई धूम, देख लोगों को याद आया 90 का दशक

बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी शाहरुख खान जैसे दिखने वाले शख्स का वीडियो वायरल होता है, तो कभी अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और सनी देओल के डुप्लीकेट लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. लेकिन इन दिनों सलमान खान के एक हमशक्ल का वीडियो चर्चा में है. इस शख्स का लुक और चेहरे के हाव-भाव देखकर लोग हैरान हैं. कुछ यूजर्स तो उसे भाईजान की पुरानी फिल्मों वाले सलमान खान जैसा बता रहे हैं. वीडियो में यह शख्स सलमान के गाने पर लिप-सिंक करता नजर आ रहा है. उसके अंदाज ने फैंस को इतना प्रभावित किया कि लोग कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे.

सलमान खान के गाने पर दिखाया भाईजान वाला अंदाज

वायरल वीडियो में सलमान खान का यह हमशक्ल काली टी-शर्ट पहने और गले में लाल मफलर डाले नजर आ रहा है. वह सलमान खान की फिल्म ‘गर्व' के गाने ‘हम तुमको निगाहों में' पर लिप-सिंक करता दिखाई देता है. इस दौरान उसके चेहरे के हाव-भाव और अंदाज लोगों को सलमान की याद दिला रहे हैं. वीडियो में उसका लुक भी काफी आकर्षक नजर आता है. यही वजह है कि लोग उसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. कई यूजर्स को उसमें सलमान खान की झलक दिखाई दे रही है. वहीं, कुछ लोग उसे अभिनेता के शुरुआती दौर के लुक से जोड़कर देख रहे हैं.

वीडियो पर मिले लाखों व्यूज

सलमान खान के इस हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वीडियो को करीब 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लगभग दो लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं. हालांकि, ये आंकड़े पोस्ट के समय के हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

Advertisement

वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान की बुआ का छोटा लड़का.' वहीं, दूसरे ने उसे ‘सेम टू सेम सलमान खान' बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘90 के दशक वाले सलमान भाई.' एक कमेंट में तो इस शख्स की तुलना अभिनेता रवि किशन से भी की गई.

सलमान के पुराने लुक से हो रही तुलना

सलमान खान ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनका अंदाज आज भी दर्शकों को याद है. खासकर 90 के दशक की उनकी फिल्मों के लुक और स्टाइल को फैंस आज भी पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनके इस हमशक्ल को देखकर कई लोगों को अभिनेता के पुराने दिनों की याद आ गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सलमान खान से भी हैंडसम है उनका ये हमशक्ल, वीडियो देख आई पुराने 'सल्लू' की याद, फैंस बोले- भाई का स्टारडम आगे ले जाएगा

फिलहाल, सलमान खान के इस डुप्लीकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कोई उसके चेहरे की समानता की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके एक्सप्रेशन को भाईजान जैसा बता रहा है. हालांकि, किसी स्टार जैसा दिखना और उसकी तरह अभिनय करना अलग-अलग बातें हैं, लेकिन इस वीडियो ने सलमान खान के फैंस के बीच दिलचस्पी जरूर बढ़ा दी है.

Featured Video Of The Day
संजय राउत ने कहा- 'हो जाएगा रिजीम चेंज, राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो'
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Entertainment
News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं