कौन है सलमान खान के साथ दिख रही यह लड़की? डांस फ्लोर पर दंबग को कर दिया था परेशान, पति है मशहूर विलेन, अक्षय की भूत बंगला से कनेक्शन

फिल्मफेयर अवार्ड्स का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान डांस करते-करते लड़की को कंधे पर उठा लेते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान के साथ दिख रही ये लड़की कौन है?
नई दिल्ली:

फिल्मफेयर अवार्ड्स का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान एक डांसर के साथ परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. डांस करते-करते सलमान उस डांसर को अपने कंधों पर उठा लेते हैं. ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिख रही है इस डांसर ने हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में काम किया है. क्या आप इस डांसर को पहचान पाए? आपको बता दें कि ये एक कोरियोग्राफर हैं जो पिछले कई दशक से बॉलीवुड से जुड़ी हैं.

यह भी पढ़ें - Manoj Kumar bungalow: जब सपनों के लिए बिक गया जुहू का आलीशान बंगला, मनोज कुमार की ‘क्रांति' के पीछे छुपी असली कुर्बानी

सलमान खान के साथ कौन है ये लड़की?

वीडियो में दिख रही ये लड़की एक्टर प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा हैं. वीडियो को देख कई दर्शकों ने इस बात पर गौर किया कि सलमान ने पोनी के साथ किसी भी तरह के करीबी कॉन्टैक्ट से बचने की पूरी कोशिश की. एक यूजर ने कहा, "जिस तरह से वह उससे बचने की कोशिश कर रहे थे, उससे सब कुछ साफ जाहिर होता है." एक अन्य यूज़र ने लिखा, "अरे, यह तो प्रकाश राज की दूसरी पत्नी है ना?? कोरियोग्राफर पोनी वर्मा."

यह भी पढ़ें- Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

Advertisement

कौन हैं पोनी वर्मा

पोनी वर्मा का असली नाम रश्मि वर्मा है. वह एक प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत की थी. 15 सितंबर, 1977 को जन्मी पोनी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, जिनमें 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'गरम मसाला', 'चुप चुप के', 'भूल भुलैया' और डांस रियलिटी शो 'चक धूम धूम' के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. वह दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का भी हिस्सा रहीं. हाल में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई, जिसमें पोनी ने कोरियोग्राफी की है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Census 2026: जनगणना सर्वे शुरू! क्या-क्या पूछा जाएगा? देखें 43 सवालों की पूरी लिस्ट
Topics mentioned in this article