सलमान खान के गुस्से से घबराए पैप्स भाईजान को देखते ही कहने लगे सॉरी, दबंग खान ने कहा- जोर से बोलो

सलमान खान पैपराजी पर भड़के थे लेकिन जब वे माफी मांगते नजर आए तो भाईजान ने तुरंत माफ भी कर दिया और अपने गुस्से की असली वजह भी बताई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान से माफी मांगते दिखे पैपराजी, भाईजान का दिखा अलग स्वैग
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में था. इस वीडियो में भाईजान अस्पताल के बाहर नजर आए और अचानक पैपराजी पर भड़क गए. कहा गया कि सलमान ने पैपराजी को गालियां भी दीं. हालांकि जब पैप्स ने सच जानने के बाद अपनी गलती की माफी मांगी तो दबंग खान का दिल दो पल में पिघल गया और उन्होंने तुरंत सभी को माफ कर दिया. इतना ही नहीं वे पैप्स के साथ मस्ती करते नजर आए. सलमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वे पैप्स से कहते हैं जो सॉरी बोले. इसे देखकर भाईजान के नर्मदिल पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

सलमान को क्यों आया था गुस्सा?

सलमान ने खुद ही पैपराजी से बात करते हुए अपने नाराज होने की वजह बताई थी. उन्होंने समझाया कि उनके किसी करीबी की पत्नी बहुत ज्यादा बीमार थीं. वह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी वजह से पैपराजी को वहां देख अचानक वह भड़क गए. बता दें कि सलमान 20 मई रात रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) वेन्यू पर पहुंचे फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया और पिछले दिन के अपने बर्ताव के लिए बार-बार माफी मांगी. इस इवेंट के वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गए, जिनमें एक्टर पार्टी में जाते हुए दिख रहे थे और पैपराजी लगातार उनसे "सॉरी" कह रहे थे.

उनसे बातचीत करते हुए, सलमान खान ने माफी स्वीकार कर ली और साफ किया कि उन्होंने इतनी सख्त रिएक्शन क्यों दिया था. उस इमोशनल मोमेंट के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, "इनकी पत्नी बहुत बीमार थीं..." जिसका मतलब था कि अस्पताल जाने के दौरान उनके किसी करीबी की पत्नी की हालत बहुत नाजुक थी. यह माफी तब आई जब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने अस्पताल के बाहर पैपराजी के बर्ताव की क्रिटिसाइज किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंटिमेट सीन से तस्वीरें निकाल पॉर्न साइट पर कर दी थीं अपलोड, एक्ट्रेस की जिंदगी की कड़वी याद बने वो दिन

Featured Video Of The Day
सनातन बोर्ड बनेगा, तभी बदलाव दिखेगा...संतों ने खोला मोर्चा!
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salman Khan Paps
Salman Khan With Paps
Salman Khan Reveals Reason He Was Angry For Paps
Salman Khan News