आमिर खान के इवेंट में बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाए सिक्योरिटी वाले, सलमान के रास्ते में आए तो यूं हटाया पीछे

आमिर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर एक पार्टी रखी थी. इसी ग्रैंड पार्टी में सलमान खान की एंट्री के वक्त सीन हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आमिर के इवेंट में बेटे जुनैद को नहीं पहचाना!
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान ने हाल में अपनी फिल्म लगान और अपने प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने पर एक शानदार पार्टी रखी. इस पार्टी में उनकी करीबी दोस्त और साथी पहुंचे. इवेंट से कई खूबसूरत और क्लासिक तस्वीरें सामने आईं लेकिन इन्ही सब के बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो के लीड स्टार हैं सलमान खान. एक तो सलमान अपने नए लुक की वजह से लाइम लाइट लूट गए और दूसरे उनके सिक्यौरिटी स्टाफ का एक स्टार किड के साथ कुछ ऐसा कॉन्टैक्ट हुआ कि चर्चा हो गई.

आमिर के इवेंट में उनके बेटे को ही नहीं पहचाने सिक्योरिटी वाले!

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान सिक्योरिटी के बीच इवेंट में एंट्री ले रहे थे और जुनैद खान शायद किसी काम से बाहर निकल रहे थे. इतने में सिक्योरिटी में शामिल एक शख्स उन्हें रोक देता है और जुनैद रुक जाते हैं. इसके बाद सलमान की नजर उनपर पड़ती है फिर सलमान उनसे मिलते हैं. इसके आगे का सीन यहां नहीं दिखाया गया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सलमान उनके गले लगे होंगे. बता दें कि इससे पहले भी सलमान और जुनैद के साथ इस तरह का सीन हो चुका है. तब भी जुनैद को सलमान खान के आसपास ही रोका गया था.

लगान के 25 साल

15 जून 2001 को रिलीज हुई लगान को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए आमिर ने एक रीयूनियन प्लान किया. इसमें पूरी स्टारकास्ट शामिल थी. सभी सितारों को इतने साल बाद साथ देखना सोशल मीडिया यूजर्स और इस फिल्म के फैन्स के लिए भी बहुत खास था. ये फिल्म उस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी. जीत भले हासिल ना हुई हो लेकिन फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत की रीप्रेजेंट किया और देश का नाम रौशन किया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर एक तरफा आशिक के दिल का दर्द बयां करता है 30 साल पुराना ये गाना, खिलौना फिल्म के गने पर जमकर बन रहीं रील्स

Advertisement
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Salman Khan
Junaid Khan
Entertainemnt
Bollywood