सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े थे अंडरवर्ल्ड के तार! 13 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रही थी ब्लॉकबस्टर

राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के पीछे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन था और मामला इतना बढ़ा कि फाइनेंसर को जेल जाना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े थे अंडरवर्ल्ड के तार!

बॉलीवुड की दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे की कहानियां उतनी ही चौंकाने वाली होती हैं. सालों बाद जब पुराने किस्से सामने आते हैं, तो कई राज खुलते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प और थोड़ा डराने वाला किस्सा फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके' सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि इसके पीछे अंडरवर्ल्ड का साया भी मंडरा रहा था. ये कहानी सिर्फ फिल्म की नहीं, बल्कि उस दौर की हकीकत को भी दिखाती है जब इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड के बीच अजीब सा कनेक्शन देखने को मिलता था.

कैसे शुरू हुई पूरी कहानी

राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके' के फाइनेंसर भरत शाह के पास एक शख्स पहुंचा और दावा किया कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं. उस शख्स का कोई बड़ा फिल्मी नाम नहीं था, फिर भी उसने इतना भरोसा दिलाया कि बात आगे बढ़ गई. कन्फर्म करने के लिए जब सलमान से पूछा गया, तो उन्होंने भी हां कह दी. बस यहीं से फिल्म की नींव रखी गई और प्रोजेक्ट शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें: Shark Tank judge Namita Thapar: नमाज के फायदे बताने पर नमिता थापर को मिली गालियां,गुस्से में अब बोलीं- मैं एक प्राउड हिंदू हूं

जब सामने आया अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब ‘चोरी चोरी चुपके चुपके' के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की बातें सामने आने लगीं. कहा गया कि उनका नाम छोटा शकील से जुड़ रहा है. शुरुआत में भरत शाह को लगा कि वो सिर्फ एक बिजनेस डील कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा. इंडस्ट्री के लोगों को कॉल आने लगे और पैसों की मांग शुरू हो गई.

Advertisement

मामला कैसे बिगड़ता चला गया

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि एक बड़े बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये मांगे गए, जो बाद में 2 करोड़ कर दिए गए. इस पूरे खेल में भरत शाह से भी मदद मांगी गई. उन्हें लगा कि वो हालात संभाल लेंगे, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया. पुलिस को शक हुआ कि ये सब अंडरवर्ल्ड के इशारे पर हो रहा है. इसी शक के चलते भरत शाह को भी जेल जाना पड़ा, जबकि उनका कहना था कि वो सिर्फ मदद कर रहे थे.

फिल्म तो हिट रही, लेकिन कहानी रह गई यादगार

2001 में रिलीज हुई ‘चोरी चोरी चुपके चुपके' को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा नजर आए थे. फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी, लेकिन इसके पीछे की ये अनसुनी कहानी आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि पर्दे के पीछे क्या-क्या चलता था. ‘चोरी चोरी चुपके चुपके' का बजट 13 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
TCS Conversion: धर्मांतरण का 'गंदा खेल' TCS कांड में हुआ ये खुलासा सन्न कर देगा! Nida Khan | NDTV