सलमान खान-संजय दत्त को नहीं देखा साथ, 2026 की इस विदेशी फिल्म में किया कैमियो, फैंस बोले- भाई का जलवा

हाल ही में रिलीज एक इंटरनेशनल फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो किया है. फिल्म की क्लिप्स और तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद दोनों सितारों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरेबिक फिल्म में नजर आए सलमान खान-संजय दत्त
नई दिल्ली:

अगर आपसे पूछा जाए कि बॉलीवुड के बाबा यानि संजू बाबा और भाईजान यानि सल्लू भाई ने कौन सी फिल्मों में साथ काम किया है? तो आप साजन, चल मेरे भाई जैसी फिल्मों के नाम लेंगे. लेकिन आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई इंडियन मूवी नहीं बल्कि इंटरनेशनल मूवी है. हाल ही में रिलीज इस मूवी में दोनों एक्टर्स कैमियो में नजर आए हैं. फिल्म से जुड़ी कुछ क्लिप्स और तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई. कई लोगों का कहना है कि स्क्रीन टाइम भले कम हो, लेकिन सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए और दिलचस्प बना दिया. कुल मिलाकर फैन्स के मुताबिक उनके भाई का जलवा अरेबिक मूवी भी दिख रहा है.

मूवी का क्या नाम है 

हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की एक्शन फिल्म '7 डॉग्स' की. इस फिल्म को अरब सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार करीम अब्दुल अजीज और अहमद एज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी इसका हिस्सा हैं. यह 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 

ये भी पढे़ं- बिना ट्रेलर के 5 जून को हुई रिलीज, पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर पर पड़ी भारी, दो दिन में वसूला बजट

सलमान और संजय दत्त का रोल

'7 डॉग्स' में सलमान खान और संजय दत्त लीड रोल में नहीं हैं, बल्कि कैमियो करते नजर आते हैं. हालांकि दोनों की मौजूदगी इतनी तो है ही कि भारतीय दर्शकों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है. ट्रेलर रिलीज के समय भी दोनों सितारों की झलक सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी. फिल्म का ट्रेलर फरवरी 2026 में रिलीज हुआ था. ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री ने भारतीय फैंस को चौंका दिया था. सोशल मीडिया पर दोनों के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी चर्चा हो रही है.

'7 डॉग्स' के बारे में 

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट अपनी जगह है, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए '7 डॉग्स' की सबसे बड़ी खासियत सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो ही बन गया है. शायद यही स्टार पावर होती है कि छोटा सा रोल भी लोगों को फिल्म के बारे में बात करने पर मजबूर कर देता है. तो इंडियन फैन्स तो इस अरेबिक फिल्म को सलमान और संजय दत्त के कारण ही याद रखेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से जब डेविड धवन ने हिमानी शिवपुरी को था डांटा, एक्ट्रेस ने कर दी उनकी बीवी से शिकायत

Featured Video Of The Day
फिर बढ़े LPG के दाम, जानें आपके शहर में कितना रेट?
Topics mentioned in this article