ईद पर दुखी हैं सलमान खान की एक्ट्रेस, बताया- मां की है तबीयत खराब, इजरायल-ईरान जंग में मासूम लोगों की मौत से टूटा दिल 

Salman Khan actress zareen khan saddened in Eid : सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने बताया कि वह ईद पर दुखी हैं, जिसका कारण उनकी मां की तबीयत और इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जरीन खान हैं ईद पर दुखीं
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म 'वीर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अभिनेत्री जरीन खान ने हाल ही में बताया था कि उनकी मां की तबीयत बहुत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं. हालांकि, अब ईद के पाक दिन भी अभिनेत्री दुखी हैं. उनका कहना है कि दुनिया में जो कुछ चल रहा है, वो उन्हें अंदर से तोड़ रहा है.  ईद के मौके पर जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है. 

ईद पर खुश नहीं ये एक्ट्रेस

अभिनेत्री का मानना है कि विश्व में होने वाली घटनाओं से सभी को प्रभावित होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं है तो इंसानियत कम हो रही है. उन्होंने कहा, "ईद सेलिब्रेट करने का मन नहीं कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी तैयार हुई हूं, लेकिन मेरा मन अंदर से बहुत दुखी है. मां की तबीयत बहुत खराब है और साथ ही विश्व में जो कुछ हो रहा है, वो तोड़ देने वाला है."

ये भी पढे़ं- शाहरुख खान का ईद का संदेश, लिखा- आप और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से दुखी हैं जरीन खान

अभिनेत्री ने आगे कहा, "लोगों का कहना है कि मुझे फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन क्यों न पड़े? जो मासूम लोग मारे जा रहे हैं, वो हमारे ही लोग हैं. मैं किसी धर्म की बात नहीं कर रही, बल्कि इंसानियत की बात कर रही हूं. वे भले ही हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन फर्क पड़ना चाहिए क्योंकि मासूम और बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं." जरीन खान के वीडियो से साफ है कि वह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से दुखी हैं. 

जरीन खान संभाल रही हैं मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी

बता दें कि अभिनेत्री की मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है और वे काफी समय से अस्पताल में भी थीं, लेकिन फिलहाल वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आ गई हैं, लेकिन स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी उस मोड़ पर है कि टूटने का भी कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि मां और छोटी बहन उन्हीं के सहारे हैं और वह घर की बड़ी बेटी हैं. ऐसे में जो भी हो जाए, खुद को संभालना ही होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Eid 2026: इस एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में भिड़े थे शाहरुख-सलमान, 5 साल बाद यूं हुई ईद पर सुलह 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
अयातुल्ला अली खामनेई की अंतिम यात्रा, तेहरान में उमड़ा जनसैलाब
Topics mentioned in this article
Zareen Khan
Zareen Khan Eid
Salman Khan
Salman Khan Actress